The Chanakya TV Rajasthan

Tonk // शांति, सद्भाव और विश्व कल्याण की भावना से हुआ विधान

Tonk // बड़ा मंदिर तख्ता में 108 अखंड शांति मंडल विधान संपन्न

Tonk
Tonk

Tonk –  जैन सोशल ग्रुप टोंक की ओर से आध्यात्मिक वातावरण एवं धार्मिक श्रद्धा के साथ “शांति मंडल विधान” का भव्य आयोजन किया गया।
जैन सोशल ग्रुप के मंत्री ज्ञानचंद जैन ने बताया कि बड़ा मंदिर तख्ता में 108 अखंड शांति मंडल विधान का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें एक दिन का विधान जैन सोशल ग्रुप की ओर से किया गया है।
उन्होंने बताया कि विधान में ग्रुप के सदस्यों के अलावा समाज के अनेक श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया। विधान के दौरान भक्तिमय वातावरण में मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान के साथ संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने शांति, सद्भाव एवं विश्व कल्याण की कामना करते हुए विधिपूर्वक विधान में सहभागिता निभाई। जैन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष दिनेश कासलीवाल ने बताया कि पारस सर्राफ, कमल सर्राफ, पुष्पा लुहाड़िया ,सुनीता सेठी, अजय सोगानी ,विनोद सर्राफ ने समा बांध दी और विधान को मंत्रोच्चार के साथ सकुशल संपन्न करवाया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है तथा संस्कारों को मजबूती मिलती है। आयोजन स्थल पर पूरे समय श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास का वातावरण बना रहा। जैन सोशल ग्रुप टोंक के पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया |

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

कवाई// देवधाम में 56 लाख की पेयजल टंकी श्रद्धालुओं को समर्पित, विधायक राधेश्याम बैरवा ने किया शुभारंभ

Exit mobile version