
Tonk – वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत गुरुवार को जिला प्रशासन एवं जिला उद्योग केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में जिला परिषद सभागार में कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा की मंशानुरूप जिले के उद्यमियों से वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान में सहयोग की अपील करते हुए इस मुहिम में जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों को सहेज कर ही हम विकास के पथ पर आगे बढ़ सकते हैं। इसलिए हम सभी को अपनी जिम्मेदारियों को निभाना होगा।
Tonk – अतिरिक्त जिला कलेक्टर राम रतन सौंकरिया ने सीएसआर गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन, सामाजिक विकास में उद्योगों के योगदान पर जोर दिया। उन्होंने उद्यमियों से पर्यावरण संरक्षण, स्थायी जल संरक्षण कार्यो में अपनी भागीदारी निभाने के लिए कहा।
कार्यशाला के अंत में जिला उद्योग अधिकारी रमाकांत शर्मा ने अभियान के दौरान सीएसआर गतिविधियों में कराए जाने वाले कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यशाला में एसीईओ ललित कुमार, उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक संजय जैन, रीको के क्षेत्रीय प्रबंधक सीताराम मीणा,वाटरशेड विभाग के ओमप्रकाश देवनानी, भू वैज्ञानिक लक्ष्मण मीणा, सीएसआर कंपनियां, औद्योगिक संघ निवाई, मालपुरा के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन