Site icon The Chanakya TV Rajasthan

Tonk // मानसिक विमंदित पुनर्वास गृह देवली का निरीक्षण, बच्चों की देखभाल व सुविधाओं पर विशेष निर्देश

Tonk // देवली मानसिक विमंदित पुनर्वास गृह का निरीक्षण, बच्चों की देखभाल और सुविधाओं पर विशेष जोर

Tonk

Tonk – मानसिक विमंदित पुनर्वास गृह देवली का निरीक्षण,बच्चों का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश टोंक। अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टोंक के सचिव दिनेश कुमार जलुथरिया ने शनिवार को पंजीकृत मानसिक विमंदित पुनर्वास गृह देवली का मासिक निरीक्षण किया ।जिस दौरान उन्होंने बच्चों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान 86 बालकों का रजिस्ट्रेशन था जिनमें से कुल 35 बालक उपस्थित पाये गये, शेष बालकों का ग्रीष्मावकाश में परिजनो के पास जाना जाहिर किया गया। न्यायाधीश दिनेश कुमार जलुथरिया ने देवली स्थित मानसिक विमंदित पुनर्वास गृह मानव सेवा संस्थान में भवन की स्थिति, बच्चों के लिए बिस्तरों आदि की पर्याप्त व्यवस्था, खेल कूद के लिए परिसर, बच्चों की शिक्षा संबंधी जानकारी, भोजन की गुणवत्ता, डाइट स्केल, भवन की साफ-सफाई, मनोविज्ञानी व स्वास्थ्य परीक्षण के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उपस्थित सुपरवाईजर आशा शर्मा को बालकों का विशेष ध्यान रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

टोंक से ‌ अशोक शर्मा की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version