Tonk // टोंक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हिस्ट्रीशीटर के घर से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, वाहन व हथियार बरामद

Tonk – जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीना के निर्देशन में डीएसटी टीम टोंक व पुलिस थाना पुरानी टोंक द्वारा थाना इलाके में संयुक्त कार्यवाही की गई। हिस्ट्रीशीटर के घर से छापामार कार्यवाही के दौरान अवैध खनन में प्रयुक्त होने वाली भारी मात्रा में विस्फोट सामग्री बरामद की गई। कार्यवाही के दौरान मौके से अमोनियम नाईट्रेट करीबन 30 किलोग्राम, जिलेटिन छडें 184, सेफ्टी फूयूज वायर 3 बंडल वायर करीब 800 मीटर, एक इलेक्ट्रिक मशीन, एक टेक्टर मय विस्फोटक मशीन, एक बोलेरो गाडी, एक मोटरसाईकल, 5 धारदार चाकू बरामद किये गये है। नवनियुक्त जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीना के निर्देशानुसार रतनलाल भार्गव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टोंक, मृत्यजय मिश्रा उप अधीक्षक टोंक सुपरविजन में ओमप्रकाश , नेमीचन्द पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना पुरानी टोंक के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा सुनियोजित तरीके से पुलिस थाना पुरानी टोंक ईलाके में थाने के हिस्ट्रीशीटर के घर
पर छापामार कार्यवाही को अंजाम देते हुए आरोपी के मकान से भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है । विस्फोटक पदार्थ आरोपी द्वारा अवैध पत्थर खनन की ब्लास्टिंग के रूप में उपयोग करना प्रथम दृष्टया सामने आया है जिसकी गहनता के साथ जांच की जा रही है। आरोपी हिस्ट्रीशीटर के विरूद्ध पुलिस थाना पुरानी टोंक पर प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसधान जारी है।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न