The Chanakya TV Rajasthan

Tonk // भाजपा नेताओं ने जिला कार्यालय में सुना पीएम मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम

Tonk // देवली-उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर सहित भाजपा नेताओं ने सुना ‘मन की बात’

Tonk
Tonk

Tonk – पूर्व केंद्रीय मंत्री व किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी,भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान, देवली उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर ने भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ के साथ मन की बात के 134 वे संस्करण को जिला भाजपा कार्यालय पर सुना।मन की बात कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु की गिरिजा अम्मा के बारे में बताया।मनोरमा नदी को बचाने वाले आकाश गुप्ता के बारे मे भी मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिक्र किया।उन्होंने गंगा डॉल्फिन रेस्क्यू के बारे में भी बताया।उन्होंने कहा कि हम भारतीयों में खगोल विज्ञान यानी एस्ट्रोनॉमी को लेकर हमेशा विशेष आकर्षण रहा है।उन्होंने कहा आजकल आप भी देखते होंगे, देशभर में एस्ट्रोनॉमी क्लब्स तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।

Tonk

Tonk – बड़े शहरों से लेकर छोटे कस्बों तक, स्कूलों से लेकर पार्कों तक इनकी गतिविधियां दिखाई देती हैं।उन्होंने कहा कि नीदरलैंड्स में आयोजित एक विशेष समारोह में चोला काल की प्राचीन ताम्र पट्टिकाएं भारत को वापस सौंपी गईं। उस कार्यक्रम में नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री भी मौजूद थे | इन ताम्र पट्टिकाओं को लेकर मुझे देश-विदेश से लगातार संदेश मिल रहे हैं। लोग खुशी जता रहे हैं, गर्व व्यक्त कर रहे हैं। दुनियाभर के तमिल समुदाय में भी इसे लेकर विशेष उत्साह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आमों की किस्मो का जिक्र भी मन की बात में किया।पीएम मोदी ने देश में पड़ रही गर्मी को देखते हुए एक बार फिर से अपनी अपील को दोहराया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एथलीट के बारे में भी मन की बात कार्यक्रम में चर्चा की।,किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री रेवत सिंह राजपुरोहित, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश चंदेल, गणेश माहुर,नरेश बंसल, जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया, जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर,शैलेंद्र चौधरी, प्रधान काबरा, बबलू टैंकर, ममता जाट,राजेश शर्मा ,मीडिया प्रभारी कमलेश यादव, गणेश सैनी, लोकेश गुप्ता, शिवजी सरोली, एस सी मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष सिसोदिया, एस टी मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकलेश मीणा सहित अन्य मौजूद रहे।

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version