The Chanakya TV Rajasthan

Tonk // महंगाई, पेपर लीक और बिजली कटौती के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Tonk // महंगाई से लेकर NEET पेपर लीक तक… कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Tonk
Tonk

Tonk – देश में बढ़ती हुई महंगाई, पेट्रोल, डीजल ,रसोई गैस के दामों में वृद्धि, नीट पेपर लीक, अघोषित बिजली कटौती, स्थानीय पेयजल समस्या, और अन्य समस्याओं से नाराज शहर एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी टोंक ने सोमवार को देहात अध्यक्ष कैलाशी देवी मीणा, शहर अध्यक्ष इरशाद बेग के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया।जिन्होंने राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी टोंक को ज्ञापन सौंपा। पूर्व जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा ने कहा कि बढ़ती हुई महंगाई, पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दामों में वृद्धि ने आम जनता की कमर तोड़ करके रख दी है। उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक से लाखों छात्र_ छात्राओं की मेहनत पर पानी फिर गया है कई छात्रों ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली हैँ। उन्होंने कहा कि रुपया कमजोर हो रहा है, महंगाई जनता की कमर तोड़ रही है और बेरोजगारी चरम पर है। उन्होंने कहा कि टोंक शहर और देहात में अघोषित बिजली कटौती की जा रही है ।पेयजल व्यवस्था चरमराई हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता गांव _गांव ,ढाणी _ढाणी जाकर भाजपा की जन विरोधी नीतियों का पर्दाफाश करेगा।

Tonk 

Tonk – उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्थानीय निकायों पंचायत चुनाव कराने में डर रही है क्योंकि जनता में उन्होंने विश्वास खो दिया है ।जिला सोशल मीडिया प्रभारी जर्रार खान ने बताया कि कांग्रेस प्रदर्शन में अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश उपाध्यक्ष सलीमुद्दीन खान, सेवादल जिलाध्यक्ष अब्दुल खालिक ,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष मौसमी मीणा, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष बरकात हसीन ,एससी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बजरंग लाल वर्मा , एसटी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष फौजु राम मीणा, देवकरण गुर्जर, पर्यावरण प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष आकाश बेरवा ,अभिभाषक संघ अध्यक्ष विकास लोदी, ,धर्मेंद्र सालोदिया ,कमलेश चावला, आदि के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस.कार्यकर्ता ,पदाधिकारी मौजूद थे।

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version