The Chanakya TV Rajasthan

Tonk // विश्व साइकिल दिवस पर टोंक में निकली विशाल साइकिल रैली, युवाओं ने दिया फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Tonk // टोंक में विश्व साइकिल दिवस पर युवाओं का जोश, 60 से ज्यादा साइकिल सवारों ने दिया फिटनेस का संदेश

Tonk
Tonk

Tonk – अंतर्राष्ट्रीय ‘विश्व साइकिल दिवस’ के सुअवसर पर जिले के युवाओं और आमजन को उत्तम स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशाल साइकिल रैली का भव्य आयोजन किया गया। यह रैली माय भारत टोंक (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) तथा फिटनेस हेडक्वार्टर जिम, टोंक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई, जिसका मुख्य संदेश ‘पैडल चलाएं, स्वास्थ्य अपनाएं, पर्यावरण बचाएं रहा । कार्यक्रम का प्रतिनिधित्व रोहिल कुमार कट्टा, लेखा एवं कार्यक्रम सहायक, माय भारत टोंक एवं फिटनेस हेडक्वार्टर जिम के संचालक राज यादव द्वारा किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) श्री राम रतन सौंकरिया उपस्थित रहे, जिन्होंने स्वयं इस रैली का नेतृत्त्व किया और युवाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। मुख्य अतिथि महोदय ने माय भारत के बारे में युवाओ को बताया एवं इसके प्रयासों की सराहना करते हुए युवाओ को माय भारत से जुड़ने एवं देश के लिए योगदान करने हेतु प्रेरित किया ।

Tonk – यह भव्य साइकिल रैली टोंक के फिटनेस हेडक्वार्टर जिम से प्रारम्भ होकर घंटाघर, बड़ा कुंआ, सवाईमाधोपुर चौराहा, पटेल सर्किल और कलेक्ट्रेट होते हुए पुनः फिटनेस हेडक्वार्टर जिम पर आकर सफलतापूर्वक समाप्त हुई। पूरे रास्ते में साइकिल सवार युवाओं ने शहरवासियों को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। रैली में मुख्य रूप से 60 से अधिक साइकिल सवार युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ पैडल चलाकर भाग लिया। वहीं, इस पूरी जागरूकता मुहिम और समापन सत्र के दौरान 150 से अधिक लोगों की गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की गई, जिसमें स्थानीय खेल प्रेमी, जिम के सदस्य, नवयुवक मंडलों के सदस्य और प्रबुद्ध नागरिक शामिल रहे।समापन पर आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया तथा युवाओं को दैनिक जीवन में कम से कम कुछ किलोमीटर साइकिल चलाने का संकल्प दिलाया गया।

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version