Tonk // टोंक में ‘वंदे गंगा’ अभियान पर राउंड टेबल बैठक, विधायक बोले- जल संरक्षण में मीडिया निभाए अहम भूमिका
Tonk – वंदे गंगा-जल संरक्षण जन अभियान 2026 के अंतर्गत बुधवार को जिला परिषद सभागार टोंक में स्थानीय पत्रकारों के साथ राउंड द टेबल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवली-उनियारा विधायक श्री राजेन्द्र गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में सचालित वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान प्रदेश में जल संरक्षण की दिशा में जन-जागृति का महत्वपूर्ण प्रयास है। जल की कमी को देखते हुए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह जल के संरक्षण एवं उसके विवेकपूर्ण उपयोग को अपनाएं। वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों का संरक्षण तथा जल अपव्यय को रोकना समय की आवश्यकता है। श्री गुर्जर ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में पत्रकारिता समाज और प्रशासन के बीच सेतु का कार्य करती है।
Tonk – पत्रकार न केवल सरकार की योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को आमजन तक पहंुचाते है, बल्कि समाज की समस्याओं, आवश्यकताओं और सुझावों को भी सरकार एवं प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहंुचाते है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय को जन आंदोलन का स्वरुप देने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्हांेने कहा कि जल संरक्षण के लिए जन भागीदारी भी बेहद जरुरी है। गांवों और शहरों में ऐसे अनेक व्यक्ति, संस्थाएं एवं स्वयं सेवी संगठन कार्य कर रहे है, जो जल संरक्षण की दिशा में उत्कृष्ट प्रयास है। इस अवसर पर जन सम्पर्क अधिकारी अपूर्व शर्मा, वरिष्ठ सहायक अक्षय नागरा, अभियान के जिला संयोजक राजेन्द्र कुमार सैनी उर्फ बबलू टेंकर समेत जिले के विभिन्न समाचार पत्रों एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया के पत्रकार उपस्थित रहें।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
