The Chanakya TV Rajasthan

Tonk // टोंक में माली (सैनी) समाज की मांग: फूले दंपति के नाम पर चौराहा, प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि आवंटन की अपील

Tonk // टोंक में माली (सैनी) समाज की मांग तेज, फूले दंपति के नाम चौराहा और प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि आवंटन की अपील

Tonk
Tonk

Tonk – जिला माली समाज टोंक की तरफ से बुधवार को पांचू लाल सेनी की अगुवाई में राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री सहित जिला कलक्टर के नाम ज्ञापन दिया गया।जिसमें मांग की है कि महात्मा ज्योति बा फूले एवं सावित्री बाई फूले के नाम से टोंक शहर के चौराहे का नामकरण साथ ही प्रतिमा लगाने के लिए जगह आवंटित की जाए।ज्ञापन में बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फूले की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में पूरे देश में 11 अप्रैल 2026 से 11 अप्रैल 2028 तक दो साल तक चलने वाली राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सव की शुरूआत करने की घोषणा की हैं। समाज सेवी पांचू लाल सैनी ने बताया कि विगत कई वर्षों से माली (सैनी) समाज जिला टोंक की ओर से देश के महापुरूष समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फूले एवं देश की प्रथम महिला शिक्षिका समाज सुधारक सावित्री बाई फूले की प्रतिमा स्थापित करने के लिए ज्ञापन दिए गए थे। लेकिन माली (सैनी) समाज जिला टोंक की मांग अभी तक पूरी नहीं हुई।

Tonk

Tonk – उन्होंने बताया कि नगर परिषद टोंक द्वारा साधारण सभा में बरखेड़ा बाबा तिराहे का नामकरण ज्योतिबा फूले सर्किल करने का प्रस्ताव भी पारित किया जा चुका हैं। लेकिन अभी तक तिराहे के समीप केवल प्रतिमा स्थापित करने के लिए जगह आंवटन करना शेष है। माली (रौनी) समाज जिला टोंक एवं शहर टोंक ने फूले दम्पति की प्रतिमा स्थापित करने के लिए चौराहे का नामकरण, चौराहे के समीप ही जगह आंवटन एवं प्रतिमा स्थापित करने अनुमति दिए जाने की मांग की है।

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version