Tonk // टोंक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान में अवैध शराब और नकदी जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
Tonk – जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीना ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद से ही शराब माफियाओं के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही शुरू की गई है ।पुलिस ने तीन मामले दर्ज करके एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है साथ ही भारी मात्रा में अवैध शराब एवं नगदी जब्त की है। जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीना के निर्देशानुसार पुष्पेन्द्र सिंह सोलंकी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मालपुरा, हेमराज वृत्ताधिकारी वृत्त देवली के सुपरविजन में थानाधिकारी रतन सिंह तंवर पुलिस निरीक्षक व ओमप्रकाश जिला स्पेशल टीम टोंक के नेतृत्व में दौराने विशेष अभियान ईलाका थाना स्थित कस्बा राजमहल में अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही की गई ।पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही में धारा 19/54 आबकारी अधिनियम में पृथक-पृथक तीन प्रकरण दर्ज किये हैं। पुलिस के मुताबिक कस्बा राजमहल में देवली रोड पर अवैध देशी,अंग्रजी शराब के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए आरोपी बंशी लाल पुत्र सोपाल मीणा (38) निवासी राजमहल थाना दूनी जिला टोंक के कब्जे से उसकी केबिन से 14 बोतल बीयर, 26 केन बीयर, 74 पव्वे अंग्रेजी व देशी शराब एवं 2860 रूपये बिकी राशि जप्त की गई। आरोपी बंशीलाल मीणा के विरूद्ध जुर्म धारा 19/54 आबकारी अधिनियम का अपराध प्रमाणित पाया जाने पर मौके से गिरफ्तार किया है।
Tonk – वहीं कस्बा राजमहल स्थित संथली रोड से अवैध देशी,अंग्रेजी शराब के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए अज्ञात आरोपी की दुकान से 63 बोतल बीयर, 56 केन बीयर, 13 बाते ल अंग्रेजी , देशी शराब, 36 हाफ अंग्रेजी , देशी शराब, 333 पव्वे अंग्रेजी ,देशी शराब व 7320 रूपये बिकी राशि जप्त की गई। अज्ञात आरोपी के विरूद्ध जुर्म धारा 19/54 आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कस्बा राजमहल स्थित बोटून्दा रोड देशी,अंग्रेजी शराब के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए अज्ञात आरोपी की दुकान से 107 बोतल बीयर, 85 केन बीयर, 13 बा तेल अंग्रेजी , देशी शराब, अंग्रेजी , देशी शराब, 379 पव्वे अंग्रेजी व देशी शराब व 3510 रूपये बिकी राशि जब्त की गई।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
