Tonk // टोंक भाजपा ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, लगाए पौधे और बांधे परिंडे

Tonk – भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय टोक पर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने “एक पेड़ मां के नाम एवं हरियालो राजस्थान अभियान -2026 ” के अन्तर्गत पौधारोपण कर उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।।साथ ही ग्रीष्म काल में बेजुबान पक्षियों के पानी की व्यवस्था के लिए परिंडे बांधे। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण आवश्यक है। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है, बल्कि मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भी प्रतीक है।उन्होंने कहा कि वृक्ष पृथ्वी के जीवनदायी आधार हैं और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण देने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण में योगदान देना चाहिए।
Tonk – उन्होंने कहा कि वृक्ष प्रकृति का अमूल्य उपहार हैं, जो मानव जीवन को शुद्ध वायु, जल संरक्षण और संतुलित पर्यावरण प्रदान करते हैं।अभियान के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना चाहिए। उन्होंने समस्त जिलेवासियों से अधिक से अधिक पेड़ लगाकर उनका संरक्षण करने का आह्वान किया।।इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रभु बाड़ोलिया विष्णु शर्मा, उपाध्यक्ष रामचन्द्र गुर्जर, राजेंद्र सैनी,राजेश शर्मा, प्रधान काबरा मंत्री तरुण टिक्कीवाल, नीलिमा आमेरा बीना छामुनिया, राजेश मंगल,प्रवक्ता राम अवतार धाबाई,सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्