Site icon The Chanakya TV Rajasthan

Tonk // वंशिका गर्ग हत्याकांड में निष्पक्ष जांच की मांग, अग्रवाल सम्मेलन ने सौंपा ज्ञापन

Tonk // जयपुर वंशिका हत्याकांड को लेकर अग्रवाल सम्मेलन का प्रदर्शन, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग

Tonk

Tonk – राज्य की राजधानी जयपुर में पिछले दिनों गुमशुदा नाबालिग बालिका का शव मिलने के मामले में सोमवार को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन टोंक के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता की अगुवाई में मुख्यमंत्री के नाम का अतिरिक्त जिला कलेक्टर विनोद मीणा को ज्ञापन सौंपा है ।जिसमें मृतका वंशिका के परिजनों की तरफ से हत्या का आरोप लगाए जाने की जानकारी दी है।इस मामले में निष्पक्ष जांच एवं दोषी आरोपी सहित मामले में पुलिस की तरफ से बरती गई लापरवाही में दोषी पुलिस अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की गई है।

Tonk

Tonk – मुख्यमंत्री के में ज्ञापन देने गए प्रतिनिधि मंडल ने ओमप्रकाश गुप्ता के अलावा जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण गुप्ता, अग्रवाल समाज समिति के मंत्री सुनील आंडरा,महिला मंडल की जिला अध्यक्ष अंजली शेखावटिया, प्रदेश मंत्री अंजली गुप्ता, टोंक शहर अध्यक्ष नीता गुप्ता, युवा विंग के जिलाध्यक्ष राजेश मंगल, अजय अग्रवाल, महेंद्र मंगल, मुकेश अग्रवाल मुम्या,चंद्रप्रकाश गोयल,त्रिलोक गोयल आदि शामिल थे। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन में प्रताप नगर निवासी बालिका वंशिका गर्ग के हत्यारे को गिरफ्तार करने, समय पर नाबालिग बालिका को न बचाने के दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने तथा पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की गई है।गुप्ता के मुताबिक टोंक जिले में ब्लॉक स्तर पर संगठन की ओर से एसडीएम को ज्ञापन प्रस्तुत किए गए हैं।

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version