Site icon The Chanakya TV Rajasthan

Tonk // टोंक जिला कारागृह का साप्ताहिक निरीक्षण, विधिक सेवा सचिव ने व्यवस्थाओं व सुविधाओं का लिया जायजा

Tonk // टोंक जिला कारागृह का निरीक्षण, विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने व्यवस्थाओं की समीक्षा की

Tonk

Tonk  – अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टोंक के सचिव दिनेश कुमार जलुथरिया ने मंगलवार को जिला कारागृह टोंक का साप्ताहिक निरीक्षण किया।जिन्होंने कारागृह टोंक की व्यवस्थाओ का जायजा लिया।
जेलर राजेश कुमार मीणा ने जिला कारागृह की व्यवस्थाओं की सचिव ने जानकारी ली। वक्त निरीक्षण कुल 518 पुरुष बंदी उपस्थित पाए गए।
न्यायाधीश ने कारागार में स्थित विधिक सेवा क्लिनिक का अवलोकन किया साथ ही जेल परिसर साफ-सुथरा पाया गया। जिला कारागृह में निरीक्षण के दौरान जेल में भोजनशाला में भोजन की गुणवता की भी जांच की गई। निरीक्षण के दौरान बंदियों को कारागृह में मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं व बंदियों से उनके मुकदमों की स्थिति, कोर्ट पेशी एवं अधिवक्ता के संबंध में जानकारी प्राप्त की एवं अधिवक्ता न कर पाने की स्थिति में निःशुल्क विधिक सहायता के तहत प्राधिकरण द्वारा अधिवक्ता उपलब्ध करवाने के संबंध में जानकारी दी गई। दौराने निरीक्षण उपकारापाल राजेश मीणा, मेडिकल स्टाफ से चिकित्सक जसवंत चौधरी, एसिसटेंट लीगल एड डिफेंस कॉउंसिल अधिवक्ता बुद्धराम चौधरी, पीएलवी चन्द्रकला शर्मा एवं डीएसलएसए, टोंक कार्मिक उपस्थित रहे।

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version