Site icon The Chanakya TV Rajasthan

Tonk // काली पट्टी बांध CHO का विरोध प्रदर्शन, नियमितीकरण समेत 3 मांगों को लेकर आंदोलन तेज

Tonk // काली पट्टी बांधकर CHO का विरोध, नियमितीकरण और ग्रेड पे की मांग को लेकर आंदोलन तेज

Tonk

Tonk – काली पट्टी बांधकर CHO ने जताया विरोध, नियमितीकरण सहित तीन प्रमुख मांगों को लेकर आंदोलन तेज टोंक जिले के उनियारा उपखंड के गांव पलाई 2 वर्ष की शिथिलता का गजट नोटिफिकेशन जारी करने, ₹4800 ग्रेड पे लागू करने तथा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) के नियमितीकरण की मांग को लेकर चल रहे 17 दिवसीय क्रमबद्ध आंदोलन के प्रथम चरण में बुधवार को तीसरे दिन भी उनियारा क्षेत्र के सभी CHO ने अपने-अपने कार्यस्थलों पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। यह आंदोलन राजस्थान प्रदेशस्तरीय आह्वान के तहत किया जा रहा है। CHO का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगें लंबित हैं, जिससे कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त है। उन्होंने सरकार से जल्द सकारात्मक निर्णय लेकर मांगों का समाधान करने की मांग की। आंदोलन के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से संचालित की गईं तथा कर्मचारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान बोसरिया cho मुकेश कुमार, कचरावता cho दिनेश कुमार, बालापुरा Cho राकेश कुमार, समरावता cho, चतरपुरा Cho मैना चौधरी आदि मौजूद रहे,।

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version