Tonk // टोंक में अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ फूटा जनाक्रोश, विभाग को दी आंदोलन की चेतावनी
Tonk – शहर में हो रही अघोषित विद्युत कटौती से गुस्साए लोग बुधवार को प्रोग्रेसिव वेलफेयर सोसायटी टोंक के प्रदेश सचिव सरताज अहमद एडवोकेट की अगुवाई में अधीक्षण अभियंता कार्यालय जा पहुंचे।जिन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता के नाम बिजली कटौती के खिलाफ ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया है कि टोंक शहर के लगभग 60 वार्डों की जनता इन दिनों लगातार बिजली संबंधी समस्याओं से जूझ रही है। शहर में आए दिन बिजली गुल होना, फॉल्ट होने से घंटों तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होना तथा शिकायतों के समाधान में अत्यधिक विलंब होना आम बात हो गई है। इससे आमजन, व्यापारी वर्ग, विद्यार्थी, किसान एवं बुजुर्ग नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में लिखा है कि स्थिति यह है कि पूरे टोंक शहर में बिजली संबंधी शिकायतों एवं फॉल्ट सुधार के लिए केवल एक वाहन की व्यवस्था की गई है जो शहर की जनसंख्या एवं क्षेत्रफल को देखते हुए अपर्याप्त है। एक ही वाहन होने के कारण कई क्षेत्रों में शिकायतों का समाधान घंटों तक नहीं हो पाता, जिससे जनता में विभाग के प्रति रोष व्याप्त है। कमेटी के उपाध्यक्ष सरताज अहमद ने बताया कि भीषण गर्मी के इस मौसम में बार-बार बिजली कटौती होने से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। छोटे व्यापारियों का कार्य बाधित हो रहा है, विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है तथा आम नागरिकों का दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। अनेक क्षेत्रों में लो-वोल्टेज एवं बार-बार ट्रिपिंग की समस्या के कारण बिजली से चलने वाले यंत्रो को काफी नुकसान हो रहा है जिससे आम जन को क्षति उठाना पड़ रही है।
Tonk – प्रोग्रेसिव कमेटी टोंक ने मांग की है कि टोंक शहर में फॉल्ट सुधार एवं शिकायत निवारण के लिए अतिरिक्त वाहन उपलब्ध कराए जाएं,तकनीकी कर्मचारियों एवं लाइनमैनों की संख्या बढ़ाई जाए, प्रत्येक क्षेत्र में शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया जाए, बार-बार होने वाली बिजली कटौती एवं लो-वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, शिकायतों के समाधान की निगरानी के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू की जाए।प्रोग्रेसिव कमेटी ने अधीक्षण अभियंता के नाम ज्ञापन में लिखा है कि यदि शीघ्र ही उचित कार्रवाई नहीं की गई तो आमजन के साथ लोकतांत्रिक तरीके से जनआंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा, जिसकी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश सचिव सरताज अहमद एडवोकेट,जिलाध्यक्ष मोहम्मद ओसाफ खान,जिला उपाध्यक्ष दीपचंद बैरवा,सचिव अमजद उल्लाह,वसीम अहमद आदि शामिल थे।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
