Tonk // टोंक में नारी चौपाल: महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर दिया गया जोर
Tonk – महिलाओं में आर्थिक सशक्तिकरण, निर्णय क्षमता एवं नेतृत्व को बढ़ावा देकर समाज में मजबूती प्रदान करना आवश्यक है। साथ ही सरकार की महिलाओं के हित की योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत सुनिश्चित हो। इसे लेकर बुधवार को जिला मुख्यालय एवं ब्लॉक स्तर पर नारी चौपाल, नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन नगर परिषद सभागार टोंक में किया गया। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग के राजीविका, पुलिस विभाग द्वारा संचालित महिला केन्द्रित योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही बाल विवाह रोकथाम, साइबर सुरक्षा, एनीमिया एवं सवाईकल कैंसर को लेकर जागरुकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद गतिविधियों का आयोजन किया गया। एडीएम विनोद कुमार मीना ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। महिलाओं को जागरुक रहकर इन योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के बिना देश, समाज एवं परिवार का विकास संभव नही है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, साथिन, सहायिका एवं राजीविका की महिलाओं को ग्रामीण परिवेश में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जागरुक करने के निर्देश दिए। राजेन्द्र कुमार सैनी (बबलू टेंकर), विनायक जैन और अंजली गुप्ता ने महिलाओं के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही मातृशक्ति को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। महिला साइबर सुरक्षा को लेकर साइबर थाने टोंक के प्रोग्रामर अशोक कुमार ने सोशल मीडिया पर प्रोफाइल को हमेशा प्राइवेट रखने, संदिग्ध लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार नही करने और किसी के साथ अपना ओटीपी या पासवर्ड साझा नही करने के सुझाव दिए। साथ ही अज्ञात लिंक से बचने पर जोर दिया।

Tonk – महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस विभाग की महिला अधिकारी ने संकट के समय तत्काल पुलिस और आपात कालीन सहायता पाने के लिए राजकॉम सिटीजन, महिला सुरक्षा ऐप डाउनलोड करने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इससे आपका लाइव लोकेशन और अलर्ट सीधे नजदीकी पुलिस कंट्रोल चला जाता है। बाल विवाह को लेकर स्वयं आवाज उठाने वाली रोशनी बैरवा ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नारी उद्यम प्रोत्साहन योजना एवं लाडो प्रोत्साहन योजना के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक भी वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को शासन की योजनाओं से जोड़ना एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में उनकी भागीदारी को और अधिक सशक्त बनाना रहा। कार्यक्रम में एसीइओ ललित कुमार, नगर परिषद आयुक्त धर्मपाल जाट, आईसीडीएस की उप निदेशक सरोज मीना, महिला अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक मैरिंगटन सौनी समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहें। कार्यक्रम के अंत में महिला सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न