Tonk // हाड़ीकलां की रात्रि चौपाल में कलेक्टर टीना डाबी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
Tonk – जिला कलेक्टर टीना डाबी की अध्यक्षता में मंगलवार को पंचायत समिति पीपलू की ग्राम पंचायत हाडीकलां में रात्रि चौपाल आयोजित हुई। उन्होंने वहां उपस्थित ग्रामीणों एवं आमजन से संवाद कर राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से मिल रहे लाभ के संबंध में जानकारी ली तथा उनकी समस्याओं को सुना। जिला कलेक्टर ने कृषकों, पशुपालकों एवं ग्रामीणों को केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने रात्रि चौपाल में पेयजल, अतिक्रमण, विद्युत, सड़क से संबंधित मुददो पर परिवादियों की समस्याए सुनकर मौके पर ही अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने कहा कि सभी समस्याओं का नियत समय पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।
Tonk – जिला कलेक्टर ने ग्रामीणों से कहा कि आगामी 12 जून से ग्रामीण सेवा शिविर ग्राम पंचायतवार आयोजित किए जाएगें। इन शिविरों में आकर ग्रामीण अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं का समाधान कराएं। साथ ही सरकारी योजनाओं का भी लाभ प्राप्त करें।
इस अवसर पर एडीएम विनोद कुमार मीना, एसडीएम देवेन्द्र सिंह चौहान, तहसीलदार कैलाश मीना सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
