Tonk // बैंकिंग योजनाओं की जिला स्तरीय समीक्षा, कलेक्टर टीना डाबी ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
Tonk – मार्गदर्शी बैंक कार्यालय की जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक बुधवार को कलेक्टेªट सभागार में जिला कलेक्टर टीना डाबी की अध्यक्षता में हुई। जिला कलेक्टर ने जमा, अग्रिम प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्रों में ऋण वितरण, कृषि ऋण, साख-जमा अनुपात तथा केंद्र एंव राज्य सरकार की योजनाओं की समीक्षा की। जिला कलेक्टर ने सभी बैंक अधिकारियों को केन्द्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं में लोन की प्रक्रिया को समयबद्ध सीमा में निस्तारित करने के निर्देश दिए।
Tonk – अग्रणी जिला प्रबंधक कल्याण जाखड ने बताया की जिले में कुल जमा राशि मार्च 2025 के 8712.16 करोड़ रूपए से बढ़कर मार्च 2026 में 9731.92 करोड़ रूपए हो गई है वहीं कुल अग्रिम राशि 9990.60 करोड़ रुपए से बढ़कर 11112.74 करोड़ रूपए पहुंच गई। वित्त वर्ष 2025-26 के अन्त में जिले का साख जमा अनुपात 114 प्रतिशत दर्ज किया गया है। नाबार्ड के जिला विकास अधिकारी मोहित कुमार, आरबीआई के अग्रणी जिला अधिकारी चेतना गोयल ने बैठक में सभी का आभार व्यक्त किया।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
