Site icon The Chanakya TV Rajasthan

Tonk // ताल की पाल पर बही काव्य लहरें, कवियों ने जगाई टोंक पर्यटन विकास की अलख

Tonk // ताल की पाल पर गूंजी काव्य लहरें, कवियों ने उठाई टोंक पर्यटन विकास की आवाज

Tonk

Tonk – ताल की पाल पर काव्य लहरें काव्य गोष्ठी-चन्दलाई बंधे पर फकीराना मिज़ाज और अमीर मन है टोंक तो हर हाल में प्रसन्न है टोंक की दर्शनीय स्थलों के विकास की ओर जिला प्रशासन पर्यटन विभाग जनप्रतिनिधि और आमजन का ध्यान आकर्षित करने के लिए मां स्मृति संस्थान टोंक द्वारा गुरुवार की शाम एक काव्य गोष्ठी ताल की पाल पर काव्य लहरें का आयोजन चन्दलाई बन्धे के किनारे पर किया.. राष्ट्रीय कवि प्रदीप पंवार ने संचालन में *कविताएं सुनाना तो एक बहाना है आपको टोंक के रमणीक स्थलों के प्रति जगाना है पर्यटन के मानचित्र पर टोंक चमके, विकास के मार्ग पर दमके फकीराना मिज़ाज और अमीर मन है, टोंक तो हर हाल प्रसन्न है* सुनाकर गोष्ठी का शुभारंभ किया। कवि दयाशंकरशर्मा ने “राणा की है यह वीर धरा, मीरा की करुण कहानी है अंधकार का हृदय चीर जो सूरज नया उगाते हैं, सुनाकर ख़ूब दाद पाई। गीतकार हनुमान बादाम ने मोबाइल पर एक मस्त हास्य गीत “फोन बनाने वाले खूब बनाया तूने भाई काहे को मोबाइल बनाए तूने काहे को मोबाइल बनाए.. सुनाकर गोष्ठी को हास्यमय करते हुए वाहवाही पाई ।

Tonk

Tonk – कवयित्री रेखा जैन ने “दिल की कलम से लिख दिया, ये फ़साना प्यार का, आ छुपा लूं बाहों में मैं, मौसम है इज़हार का”। “तुम बसे हो इस तरह अब रूह की गहराई में, याद तुम आते बहुत हो शाम की तन्हाई में” सुनाकर श्रंगार की मस्ती भरते हुए तालियां बजवाई.. अंतर्राष्ट्रीय शायर डॉ जिया टोंकी ने ” पुरखों का कभी हम हो फसाना नहीं भूले कांटों को भी दामन में छुपाना नहीं भूले मौसम के बदलते ही पलट आए परिंदे इंसान की तरह अपना ठिकाना नहीं भूले ” सुनाकर ख़ूब वाह वाही लूटी. . राष्ट्रीय मंच संचालक कवि प्रदीप पंवार ने “आजकल नकली गहनों पर भी संगीन पहरे होते हैं, अधरो की मुस्कान में भी राज गहरे होते हैं हर मुस्कान वाले को, अपना हरगिज़ मत समझो सुंदर मुखड़ों के पीछे भी गंदे चेहरे होते हैं” सुनाया तो खूब वाह वाह हुई । अंत में सभी कवियों ने टोंक के दर्शनीय स्थलों के विकास के लिए सरकार जिला प्रशासन पर्यटन विभाग, जनप्रतिनिधियों और जनता से जागरूक होने की अपील की।

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version