Tonk // टोंक में सेवा शिविरों का निरीक्षण, कलेक्टर टीना डाबी ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
Tonk – ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों के पहले दिन जिला कलेक्टर टीना डाबी ने उपखंड टोंक की ग्राम पंचायत पालड़ा एवं नगर परिषद सभागार टोंक में आयोजित शिविर में व्यवस्थाओं, आमजन के किया जा रहे कार्यों, उनकी समस्याओं और दी जा रही राहत का निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि ग्रामीण सेवा शिविरों में 22 विभागों के अधिकारी व कार्मिक मौजूद रहे।उन्होंने कहा कि शिविर में आने वाले प्रत्येक नागरिक का कार्य उसी दिन पूर्ण करने का हर संभव प्रयास किया जाएं। आमजन को शिविरों के माध्यम से एक ही स्थान पर त्वरित और पारदर्शी समाधान उपलब्ध कराएं। इस दौरान कार्यवाहक उपखंड अधिकारी राम अवतार मीणा ने शिविर में किए गए कार्यों की अपडेट रिपोर्ट प्रस्तुत की उन्होंने बताया कि पंचायती राज विभाग द्वारा 16 पट्टे , वीबी रामजी योजना में 41 जरूरतमंद लोगों को काम, बिजली विभाग द्वारा झूलते तारों को कसवाना, जलदाय विभाग द्वारा टूटी हुई पाइपलाइन और हैंड पंप रिपेयरिंग का कार्य , कृषि विभाग द्वारा तारबंदी मेडबंदी मिट्टी परीक्षण, पोषण,जैविक खेती की जानकारी,स्वास्थ्य विभाग और आयुर्वेद द्वारा 400 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण , टीबी मुक्त ग्राम, पशुपालन विभाग की मंगला बीमा योजना और राजस्व विभाग द्वारा 6 बंटवारा , 20 सीमाज्ञान,17 नामांतरण के प्रकरण निस्तारित किए गए। शिविर में प्रशासक मौसमी मीना,तहसीलदार भगवती जैन,बीडीओ सरोज राठौड़, सहित अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
Tonk – नगर परिषद टोंक में आयोजित शिविर के निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर टीना डाबी ने शिविरों की रूपरेखा, क्रियान्वयन, मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि अभियान के दौरान प्राप्त होने वाली सभी प्रकरणों का अभियान की.अवधि में ही गुणवत्तापूर्ण तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाएं। किसी भी प्रकार की पेंडेंसी अभियान के बाद नहीं रहे। इसका विशेष ध्यान रखा जाएं। इस दौरान नगर परिषद के आयुक्त धर्मपाल जाट समेत अन्य कार्मिक मौजूद रहे।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
