Tonk // प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में प्राकृतिक खेती पर जोर, मलखंब प्रदर्शन ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
Tonk – प्रदेश स्तरीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला एवं मलखंब प्रदर्शन कार्यशाला का आयोजन जयपुर में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया।।कार्यक्रम में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजय कुमार, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बेरवा, केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कैलाश चौधरी सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंत्री परिषद के सदस्य, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। टोंक जिले से भी भाजपा कार्यकर्ता भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान के निर्देशन में कार्यक्रम में पहुंचे।कार्यक्रम में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, रासायनिक मुक्त कृषि अपनाने तथा किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग के प्रति जागरूक करने पर विस्तार से चर्चा की गई।कार्यशाला में कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को प्राकृतिक खेती की विभिन्न तकनीकों, जीवामृत, बीजामृत, मल्चिंग एवं जल संरक्षण के महत्व की जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि प्राकृतिक खेती न केवल किसानों की लागत कम करती है, बल्कि भूमि की उर्वरता बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
Tonk – इस अवसर पर मलखंब प्रदर्शन कार्यशाला का भी आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने अद्भुत शारीरिक कौशल, संतुलन एवं योगिक क्षमताओं का प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतिभागियों ने मलखंब को भारतीय संस्कृति एवं परंपरा से जुड़ी महत्वपूर्ण खेल विधा बताते हुए युवाओं से इसे अपनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधियों, किसानों, खेल प्रेमियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।आयोजकों ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए प्राकृतिक खेती और पारंपरिक खेलों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प दिलाया।टोडा मालपुरा की बस को केबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरीने रवाना किया । कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता रामनिवास गुर्जर,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्योराज मुमाना,,जगदीश सैनी,देवराज गुर्जर, राजकुमार मीणा,शंकर चौधरी,विनय सिंह ताखर सहित अन्य मौजूद रहे।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
