The Chanakya TV Rajasthan

TONK // भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जन्म जयंती

TONK // भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जन्म जयंती

TONK
TONK

भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जन्म जयंती के अवसर पर शनिवार को टोंक में जिला स्तरीय ‘‘जनजातीय गौरव दिवस‘‘ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री कन्हैया लाल चौधरी ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। चौधरी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा महान स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज सुधारक थे, जिन्होंने अग्रेंजी हुकुमत और अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई।

TONK

उन्होंने आदिवासी शोषण का विरोध किया और भूमि, जंगल और पांरपरिक अधिकारों के लिए जनजातीय समुदाय के लोगों को जागरुक किया। चौधरी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के महानायक भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासी भाई-बहिनों के कल्याण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।

संबोधन के पश्चात चौधरी ने स्वदेशी अपनाने एवं नशामुक्त भारत की शपथ दिलाई। साथ ही जनजातीय समुदाय विकास के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं हेतु राज्य स्तरीय पुस्तिका आदि किरण का विमोचन किया। इस दौरान देवली-उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर, जिला प्रमुख सरोज बंसल, जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल, सीईओ परशुराम धानका, जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान, पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, नरेश बंसल, प्रभु बाडोलिया समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी व कार्मिक मौजूद रहें। कृषि ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में गुजरात के नर्मदा जिले में आयोजित राष्ट्रीय जनजातीय समारोह से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं डंूगरपुर मंे आयोजित राज्य स्तरीय समारोह से मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के उद्बोधन का लाइव प्रसारण हुआ। जिला स्तरीय कार्यक्रम में सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा व जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र पर मार्ल्यापण एवं पुष्पांजली अर्पित की।

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

TONK// जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण

Exit mobile version