Site icon The Chanakya TV Rajasthan

Tonk // एससीजीसीटी टोंक का शानदार प्रदर्शन: बोर्ड परीक्षाओं से लेकर NIT, IIT-JEE और NEET तक विद्यार्थियों ने गाड़े सफलता के झंडे

Tonk // एससीजीसीटी टोंक ने रचा इतिहास: बोर्ड परीक्षाओं से लेकर NIT, IIT-JEE और NEET में विद्यार्थियों का शानदार चयन

Tonk

Tonk – एससीजीसीटी टोंक न केवल शिक्षा की दृष्टि से विदेश रूप से बारहवीं क्लास की बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है बल्कि एनआईटी में भी प्रवेश को लेकर कीर्तिमान स्थापित किया है। एससीजीसीटी टोंक प्रतिस्पर्धा के इस युग में टोंक में हर वर्ष लगातार कीर्तिमान स्थापित करता आ रहा है। एक तरफ बड़े शहरों के बड़े-बड़े कोचिंग संस्थानो में भारी-भरकम शुल्क अदा करके आप ए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को तलाशने के लिए अभिभावकों की मजबूरी बनती जा रही है ।जिसके बावजूद भी चयन एवं परिणाम की अनिश्चितता बनी रहती है ।भी दूसरी तरफ एससीजीसीटी टोंक न केवल टोंक शहर बल्कि जिले के विद्यार्थियों में अवधारणात्मक एवं विषयों के गहन अध्ययन द्वारा कक्षा 11,12 एवं सीनियर के साथ ही नीट तथा आईआईटी CUET की तैयारी विद्यार्थियों को करा रहा है। इस साल भी पिछले सालों के कीर्तिमान में एक नया अध्याय जुड़ा। संस्था के विद्यार्थी बुद्धिप्रकाश को कक्षा 12 के साथ ही एनआईटी जालंधर में प्रवेश मिला जो संस्था एवं जिले के लिए गौरव का विषय है। संस्था की तरफ से विद्यार्थी एवं उसके अभिभावक को साफा, मेडल एवं माला के पहना करके सम्मानित किया गया।

Tonk – संस्था के को_ऑर्डिनेटर अभिषेक कुमार शर्मा ने बताया कि अभी तक मेडिकल प्रवेश परीक्षा में संस्था के विद्यार्थी प्रियंका धाकड़, रेनु सैनी, मोना कुमारी धाकड़, सतीश वर्मा, संजय सैनी, लोकेश सैनी, आकाश सैनी सहित 21 विद्यार्थियों का नीट में चयन हो चुका है। वहीं कक्षा 12 के साथ ही आईआईटी _जेईई में पूर्वा बुन्देल एम एन आई टी में प्रवेश सहित विद्यार्थी ऋषिकेश, हर्षित, गोलू मीणा, प्रद्युम्न, राकेश राजसिंह राठौड़, दिलराज, रामराज, लोकेश कुम्हार, नीरज, विशाल चौधरी, सुरेन्द्र गुर्जर सहित कुल 31 विद्यार्थियों का आई आई टी _जे ई ई मेंन एवं एडवांस में चयन हो चुका है। उन्होंने बताया कि संस्था की विशेष उपलब्धि यह है कि संस्था के विद्यार्थी कक्षा 12 वीं बोर्ड परीक्षा में भी उच्चतम प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित होते आ रहे हैं। यह टोंक जिले के लिए गौरव की बात है।

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version