Tonk // पुरानी टोंक में धर्ममय वातावरण: चंद्रप्रभु स्वामी का अभिषेक व शांतिधारा संपन्न, श्रुत पंचमी महोत्सव की तैयारियां तेज
Tonk – गणिनी आर्यिका विज्ञा श्री ससंघ चंद्र प्रभु दिगंबर जैन नसिया चतुर्भुज तालाब के पास पुरानी टोंक में विराजमान है। बुधवार को आर्यिका विज्ञा श्री के पावन सानिध्य में भगवान चंद्रप्रभु स्वामी का अभिषेक एवं रजत जारी से वृहद शांतिधारा की गई। प्रवक्ता राजेश अरिहंत ने बताया कि चंद्र प्रभु दिगंबर जैन नसिया तेरापंथियान चतुर्भुज तालाब के पास पुरानी टोंक में बुधवार को प्रातः क्षीरसागर से जल लाकर परम पूज्य गणिनी आर्यिका विज्ञा श्री के पावन सानिध्य में भगवान चंद्र प्रभु का अभिषेक एवं रिद्धि मंत्रों के उच्चारण के साथ वृहद शांतिधारा की गई। जिस दौरान सुरेंद्र जयपुरिया, महावीर पाटनी, खेमचंद बिलासपुरिया, निर्मल जयपुरिया ,राकेश जैन, बल्लू जैन, निक्कू जैन, मनोज जैन ,अमित जैन आदि श्रद्धालु मौजूद थे। तत्पश्चात् भगवान चंद्रप्रभु स्वामी महावीर स्वामी पार्श्वनाथ स्वामी आदिनाथ स्वामी का पूजन व नित्य नियम पूजा कर श्रीफल एवं अर्ध समर्पित किए गए। तेरापंथ ट्रस्ट के महामंत्री महावीर पाटनी ने बताया कि धर्म सभा में गुरु मां के पाद पक्षालन करने एवं जिनवाणी भेंट करने का सौभाग्य अशोक कुमार, राकेश कुमार ,प्रियांशु जैन बिलासपुरिया परिवार को मिला। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए आर्यिका विज्ञा श्री ने कहा कि किसी भी काम में सफलता हासिल करने की पहली सीढ़ी विश्वास की शक्ति को हासिल करना है। इसके लिए जरूरी है कि सफलता की बात सोचें, असफलता की नहीं, नौकरी में घर में असफलता की जगह सफलता के बारे में ही सोचें जब आपके सामने कोई कठिन परिस्थिति आये तो सोचें कि मैं जीत जाऊंगा, यह न सोचें कि शायद मैं हार जाऊंगा,आपके अंदर का आत्मविश्वास ही आपकी सफलता है|
Tonk – तत्पश्चात आर्यिका संघ ने आहार चर्या के लिए शुद्धि की कमल कुमार, विमल कुमार जैन बिलासपुरिया परिवार के यहां आर्यिका संघ की आहार चर्या संपन्न हुई ।दोपहर में आर्यिका संघ के पावन सानिध्य में स्वाध्याय सभा का आयोजन हुआ ।जिसमें तत्वार्थ सूत्र पर चर्चा की गई ।सांयकाल आनंद यात्रा शंका समाधान आदि के कार्यक्रम हुए एवं गुरु मां की मंगल आरती की गई । श्री चंद्र प्रभु दिगंबर जैन तेरापंथ ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन जयपुरिया ने बताया कि शुक्रवार को परम पूज्य गणिनी आर्यिका विज्ञा श्री ससंघ के पावन सानिध्य में श्रुत पंचमी महोत्सव मनाया जाएगा ।जिसके अंतर्गत प्रातःपांच मंदिर पुरानी टोंक से निवाई दरवाजा होते हुए विशाल शोभायात्रा चंद्रप्रभू नसिया पहुंचेगी शोभा यात्रा में घोड़ियां, बैंड बाजा,ढोल भांगड़ा के साथ वर्धमान पाठशाला के बालक हाथों में केसरिया ध्वज थामे हुए कनक श्री महिला मंडल की महिलाएं सिर पर मंगल कलश लेकर चंद्रप्रभु महिला मंडल की महिलाएं हाथों में भगवान की तस्वीर लेकर चलेगी। मां जिनवाणी को रजत जड़ित पालकी में विराजमान कर श्रद्धालु पालकी को अपने कंधों पर लेकर शोभायात्रा में चलेंगे ।शोभायात्रा नसिया पहुंचने पर अभिषेक शांतिधारा, जिनवाणी ,माता पूजन, मंगल प्रवचन, नसिया में नवीन कुए के निर्माण हेतु भूमि पूजन के पश्चात आहार चर्या संपन्न होगी। श्रुत पंचमी के पावन अवसर पर “शास्त्र सजाओ प्रतियोगिता” का आयोजन भी होगा ।जिसमें प्रथम पांच विजेताओं को समाज की ओर से पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
