Site icon The Chanakya TV Rajasthan

Tonk // टोंक में संगठन मजबूती और निकाय चुनावों पर फोकस, AAP जिलाध्यक्ष नदीम खान ने प्रदेश अध्यक्ष कीर्ति पाठक से की मुलाकात

Tonk // प्रदेश अध्यक्ष कीर्ति पाठक से मिले AAP जिलाध्यक्ष नदीम खान, निकाय चुनावों को लेकर संगठन मजबूती पर मंथन

Tonk

Tonk – आम आदमी पार्टी के टोंक जिलाध्यक्ष नदीम खान ने जयपुर में प्रदेश अध्यक्ष कीर्ति पाठक से शिष्टाचार मुलाकात की। नदीम खान ने कीर्ति पाठक को प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। मुलाकात के दौरान प्रदेश अध्यक्ष कीर्ति पाठक ने संगठन की मजबूती एवं आगामी निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की।

Tonk – उन्होंने टोंक जिलाध्यक्ष नदीम खान को निर्देशित किया कि आगामी निकाय चुनावों को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पूरी सक्रियता से चुनावी तैयारियों में जुट जाएं। नदीम खान ने प्रदेश नेतृत्व को विश्वास दिलाया कि आम आदमी पार्टी टोंक जिले में संगठन को और मजबूत करते हुए आगामी निकाय चुनावों में पूरी ताकत के साथ भागीदारी निभाएगी।

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version