Site icon The Chanakya TV Rajasthan

Tonk // शिव पंचायत मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न, डॉ. प्रभु बाडोलिया का हुआ भव्य स्वागत

Tonk // बगरू में शिव पंचायत मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

Tonk

Tonk – बगरू विधानसभा क्षेत्र के श्री धोबी बसीठा समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित शिखर पूजन एवं शिव पंचायत मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धोबी समाज प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रभु बाडोलिया शामिल हुए एक दिन पूर्व कलश यात्रा निकाली गई ।इस दौरान मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महा उत्सव में भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ समापन हुआ ।वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि विधान के बीच शिखर पूजन एवं शिव पंचायत की स्थापना की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु समाज बंधुओं उपस्थित रहे ।इस दौरान 21 21 किलो मालाएँ बालाजी महाराज एवं शिव पंचायत पर अर्पित की गई। इस अवसर पर मंदिर परिसर में हर हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा ।कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे बाड़ोलिया का समाज बंधुओं के द्वारा गर्म जोशी के साथ भव्य स्वागत किया गया और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की ।

Tonk

Tonk – बाडोलिया ने कहा कि भगवान भोलेनाथ भगवान बालाजी महाराज की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे और समाज में ऐसे कार्यकर्मों से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है । इस दौरान अतिथि कल्याण साहाय तितरिया , राजेंद्र पवार , मनीष तुनिया ,सुरेश ढोलीवाल, दिलीप बंटी बगरू नगरपालिका उपा अध्यक्ष अजय चोहान, मुना मास्टर, गणेश ,अजेय राजेश आदि और अतिथियों ने समाज को एक जुटता और धार्मिक कार्यों में योगदान देने वाले भामाशाओ की सराहना की एवं समाज के भामाशाओ का सम्मान किया ।

टोंक से अशोक शर्मा ‌की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version