Site icon The Chanakya TV Rajasthan

Tonk // टोंक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुनी प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’

Tonk // टोंक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

Tonk

Tonk – प्रधानमंत्री के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 135वें संस्करण का श्रवण भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में टोंक विधानसभा के बूथ संख्या 204 स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक रूप से किया गया।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को जनभागीदारी, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण, युवा शक्ति एवं भारतीय संस्कृति से जुड़े प्रेरणादायक प्रयासों को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने समाजहित में सकारात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने और राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

Tonk

Tonk – इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि “मन की बात” कार्यक्रम देशवासियों को प्रेरित करने वाला मंच बन चुका है, जिसके माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े सकारात्मक प्रयासों को देश के सामने रखते हैं।कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सैनी (बबलू टैंकर), रामावतार धाभाई,कमलेश यादव, शंकर चौधरी, देवराज गुर्जरसहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version