Site icon The Chanakya TV Rajasthan

Tonk // 35 वर्षों की उत्कृष्ट सेवा के बाद डॉ. अशोक कुमार यादव को भावभीनी विदाई

Tonk // 35 साल की सेवा के बाद डॉ. अशोक कुमार यादव को भावभीनी विदाई

Tonk

Tonk – चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग टोंक द्वारा सीएमएचओ कार्यालय सभागार टोंक में पूर्व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार यादव के सेवानिवृत्ति उपलक्ष्य में भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया।समारोह में विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने डॉ. यादव के लगभग 35 वर्ष 2 माह 24 दिन के उत्कृष्ट सेवाकाल को याद करते हुए उनके समर्पण, कुशल प्रशासन, अनुकरणीय नेतृत्व तथा जनस्वास्थ्य सेवाओं में दिए गए अमूल्य योगदान की सराहना की। नरेंद्र सिंह राठौड़ जिला अध्यक्ष राजस्थान नर्सिंग एसोसिएशन ने कहा कि उनके नेतृत्व में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने अनेक उपलब्धियाँ प्राप्त कीं तथा आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य हुए। इस अवसर पर डॉ. यादव के सम्मान में शॉल, साफा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

Tonk – अपने उद्बोधन में डॉ. अशोक कुमार यादव ने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्नेह, सहयोग एवं सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग के साथ बिताए गए वर्षों की यादें सदैव उनके लिए प्रेरणास्रोत रहेंगी। इस मौके पर सीएमएचओ डॉ. शैलेंद्र कुमार चौधरी, पीएमओ डॉ .प्रतीक सालोदिया, डॉ .वसीम खान , डॉ. नानूराम कुलदीप, डॉ. नवींद्र पाठक , डीपीएम देवराज गुर्जर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, सत्यनारायण गुर्जर , मदन लाल गुर्जर, बन्ना लाल मीणा, टिंकू रॉय , डॉ. राहुल श्रीवास्तव, राजेश सैनी, राम कल्याण शर्मा एवं समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version