Tonk // हाड़ीकलां ग्रामीण सेवा शिविर में पहुंचे प्रभारी सचिव विश्व मोहन शर्मा, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे व योजनाओं का लाभ
Tonk – टोंक जिले के प्रभारी सचिव विश्व मोहन शर्मा ने बुधवार को तहसील पीपलू की ग्राम पंचायत हाडीकलां में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। विभागों द्वारा लगाए गए काउंटर पर ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को विस्तार से बताई। जिला प्रभारी सचिव ने शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग की लाभार्थी महिला की गोद भराई की रस्म एवं आंगनबाड़ी के बच्चों को स्कूल किट वितरित किए। साथ ही पंचायती राज विभाग के 15 से अधिक लाभार्थियों को आवासीय पट्टे सौंपे।
Tonk – पशुपालन विभाग के लाभार्थियों को मंगला पशु बीमा योजना की बीमा पॉलिसी, राजस्व विभाग के लाभार्थियों को आपसी सहमति से विभाजन के पत्र, समाज कल्याण विभाग के लाभार्थियों को सहायता उपकरण, चिकित्सा विभाग के लाभार्थी को आयुष्मान कार्ड, स्थानीय विद्यालय के छात्र- छात्राओं को बैग वितरित किए। जिला प्रभारी सचिव ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए उनके तत्काल निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। उन्होंने राज्य सरकार की मंशानुरूप शिविरों में पात्र लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं से राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। शिविर में मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश कुमार मीणा,उपखण्ड अधिकारी गुलाब सिंह वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक रामावतार चौधरी, तहसीलदार कैलाश मीणा, विकास अधिकारी सुनील वर्मा एवं अधिकारी, कार्मिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न
