Site icon The Chanakya TV Rajasthan

Tonk // राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायत निस्तारण में टोंक बना नंबर-1, जून रैंकिंग में जिले ने हासिल किया पहला स्थान

Tonk // राजस्थान संपर्क पोर्टल पर टोंक नंबर-1, शिकायत निस्तारण में प्रदेश में अव्वल

Tonk

Tonk – प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा की मंशानुरुप राजस्थान में तकनीक को जनकल्याण का प्रभावी माध्यम बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। राजस्थान संपर्क जन-अभियोग निवारण का प्रभावी माध्यम बन चुका है। इस प्लेटफार्म से हर माह ढाई से तीन लाख शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण हो रहा है। इसी के तहत जिला कलेक्टर टीना डाबी की निरंतर मॉनिटरिंग से राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतें, संतुष्टि प्रतिशत, औसत निस्तारण, समय, विषयवार शिकायत श्रेणियों तथा विभिन्न अधिकारी स्तर पर लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई। लंबित प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनभावनाओं के अनुरुप आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएं। जिला कलेक्टर के प्रयासों से राजस्थान संपर्क की जून माह की रैकिंग रिपोर्ट में टोंक जिला प्रथम पायदान पर है।

Tonk

Tonk – इससे पूर्व अपै्रल व मई माह में भी जिले की तीसरी रैंक रही थी। इस तरह जिलेमें विगत तीन माह में संपर्क पोर्टल पर जन समस्याओं के निस्तारण में निरन्तर बेहतर कार्य किया है। जिले को जून माह मंे विभिन्न विभागों से संबंधित 23 हजार 158 शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें विगत माह कि 6 हजार 572 शिकायतों के जुड़ने से यह कुल 29 हजार 730 हो गई। इनमें से 22 हजार 930 शिकातों का सफलता पूर्वक निस्तारण किया गया है। इस तरह 77.13 प्रतिशत शिकायतें औसत समय 9 दिन में निस्तारित की गई। आमजन की शिकायतों के निस्तारण में संतुष्टि दर 78.85 प्रतिशत रहा। संपर्क पोर्टल के माध्यम से त्वरित राहत पाने वाले विभिन्न आवेदकों से वार्ता में बेहद सकारात्मक परिणाम और जनता का संतोष देखने को मिला। जिला कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि संपर्क पोर्टल जनता की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम है।

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version