Tonk // टोंक में फूड सेफ्टी टीम का बड़ा एक्शन

Tonk – प्रदेश में चलाए जा रहे ‘शुद्ध आहार, मिलावट पर वार’ अभियान के तहत टोंक जिले की फूड सेफ्टी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर में देवली रोड पर स्थित मैसर्स विजयवर्गीय प्रोविजन स्टोर से एनर्जी ड्रिंक प्रीडेटर एवं मैसर्स श्री अग्रवाल नमकीन एंड स्वीट्स से एनर्जी ड्रिंक नॉन स्टॉप का नमूना लेकर शेष बची कुल 1060 केन को सीज किया गया।सीएमएचओ टोंक डॉ. शैलेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि जांच के दौरान बोतलों के लेबल पर “Stimulates Mind”, “Energizes Body” और “Same Great Taste” जैसे दावे अंकित पाए गए, जिन्हें खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुसार भ्रामक प्रचार माना जाता है।
Tonk – एफएसएसएआई के निर्देशों के अनुसार कैफीनेटेड बेवरेज पर “एनर्जी ड्रिंक”, “स्पोर्ट्स ड्रिंक”, “स्टिमुलेट्स माइंड” जैसे दावों का उल्लेख भ्रामक श्रेणी में आता है। हाल ही में इस संबंध में पेय पदार्थ निर्माता कंपनियों को नोटिस भी जारी किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि अधिक कैफीन वाले ऐसे पेय गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और बच्चों के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न