Tonk // ग्रामीण सेवा शिविर का प्रभारी सचिव ने किया निरीक्षण

Tonk – कमिश्नर मिड डे मील एवं जिला प्रभारी सचिव विश्व मोहन शर्मा ने गुरुवार को पंचायत समिति टोडारायसिंह की ग्राम पंचायत मोर भाटियान में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 का निरीक्षण कर विभागीय कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उनके साथ जिला कलक्टर टीना डाबी भी मौजूद रही।
जिला प्रभारी सचिव ने विभागवार स्टॉलों का अवलोकन कर प्राप्त आवेदनों एवं उनके निस्तारण की जानकारी ली तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने ग्रामीण सेवा शिविर के माध्यम से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने के निर्देश दिए। शिविर के दौरान जिला प्रभारी सचिव एवं जिला कलक्टर ने लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ वितरित किए।
Tonk – पंचायतीराज विभाग की ओर से कैलाश, मन्नी और हेमराज को आवासीय पट्टे प्रदान किए गए। साथ ही शिव नारायण, शिवराज, प्रवीण कुमार, रेणु, सीतादेवी, सोहिनी देवी के वर्षो पुराने भूमि विवाद का सहमति से बंटवारा होने पर स्वीकृति पत्र देकर परिवादियों को राहत पहुंचाई। वहीं मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत काली देवी एवं गीता देवी को बीमा पॉलिसियां वितरित कर लाभान्वित किया गया। जिला प्रभारी सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों में अधिकाधिक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ पहंुचाया जाए। उन्होंने जनसमस्याओं के त्वरित समाधान तथा योजनाओं की शत-प्रतिशत पहुंच सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न