The Chanakya TV Rajasthan

Tonk // टोंक में ओम प्रकाश गुप्ता का भव्य सम्मान, तीसरी बार जिला अध्यक्ष बनने पर ब्रह्माकुमारी परिवार ने किया अभिनंदन

Tonk // तीसरी बार जिला अध्यक्ष बने ओम प्रकाश गुप्ता, ब्रह्माकुमारी परिवार ने किया सम्मान

Tonk
Tonk

Tonk – प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, शाखा टोंक के राजयोग भवन में संस्थान से जुड़े वरिष्ठ सदस्य ओम प्रकाश गुप्ता के अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के तीसरी बार टोंक जिला अध्यक्ष निर्वाचित होने पर उनका भव्य एवं आत्मीय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ टोंक सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी अपर्णा दीदी एवं संस्थान के वरिष्ठ भाई-बहनों ने पुष्पमाला एवं साफा पहनाकर उनका अभिनंदन किया तथा सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह को संबोधित करते हुए ब्रह्माकुमारी अपर्णा दीदी ने कहा कि ओम प्रकाश गुप्ता लंबे समय से समाज सेवा, मानवीय मूल्यों एवं आध्यात्मिक चेतना के प्रसार के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। उनका पुनः जिला अध्यक्ष चुना जाना उनके प्रति समाज के विश्वास, निष्ठा और सेवा भावना का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में अग्रवाल समाज सामाजिक एकता, सेवा एवं संस्कारों की दिशा में नए आयाम स्थापित करेगा।

Tonk

Tonk – सम्मान से अभिभूत ओम प्रकाश गुप्ता ने ब्रह्माकुमारी परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विश्व शांति, मानवीय मूल्यों एवं आध्यात्मिक जागरण का संदेश देने वाली विश्व की सबसे बड़ी आध्यात्मिक संस्था ब्रह्माकुमारीज़ के राजयोग भवन, टोंक में जो स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद प्राप्त हुआ है, वह उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायी एवं अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान परमपिता परमात्मा शिव बाबा की कृपा तथा सभी भाई-बहनों के स्नेह का परिणाम है। उन्होंने महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों, उनकी लोककल्याणकारी शासन व्यवस्था, सहयोग, समरसता एवं सेवा के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन्हीं मूल्यों को अपनाकर समाज को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी भाई-बहनों ने ओम प्रकाश गुप्ता के सफल, यशस्वी एवं जनसेवा से परिपूर्ण कार्यकाल की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी गुंजन दीदी, बीके पांचू भाई, बजरंग भाई, सुनील भाई, रामप्रसाद भाई, राजेंद्र भाई, रामलाल भाई, रंगलाल भाई जी, रामप्रकाश भाई, देवन भाई सहित संस्थान से जुड़े अनेक सदस्य एवं भाई-बहन उपस्थित रहे।

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version