Tonk // टोंक: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में विद्यार्थियों ने लगाए पौधे

Tonk – आदर्श भारती सेवा संस्थान टोंक द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत भुवनेश्वरी प्राइवेट आई.टी.आई. टोंक एवं आदर्श भारती किड्स होम, टोंक में पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता विनायक जैन उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद मुकेश सैनी ने कार्यक्रम में भाग लिया। संस्था के निर्देशक राम प्रसाद पंचोली, आशीष पंचोली, सुरेश बेरवा, गरिमा सहित संस्था के शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता विनायक जैन ने कहा कि माँ और पेड़ दोनों जीवन देने वाले हैं। माँ हमें जन्म, संस्कार और स्नेह देती है, वहीं पेड़ हमें शुद्ध हवा, छाया, फल और जीवन का आधार देते हैं। उन्होंने कहा कि आज बढ़ते प्रदूषण, गर्मी और जल संकट के समय में केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें पेड़ बनने तक संभालना हम सबकी जिम्मेदारी है। विनायक जैन ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में पर्यावरण संरक्षण को संस्कार के रूप में अपनाएं।
Tonk – उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक विद्यार्थी और प्रत्येक परिवार अपनी माँ के नाम से पौधा लगाए और उसकी नियमित देखभाल करे, तो टोंक शहर को हराभरा और सुंदर बनाने में बड़ा योगदान दिया जा सकता है। इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों, संस्था परिवार और विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे कम से कम पांच-पांच पौधे लगाएंगे और उनकी नियमित देखभाल करेंगे। विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाने का वचन दिया। विशिष्ट अतिथि पार्षद मुकेश सैनी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और बच्चों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। संस्था के निर्देशक राम प्रसाद पंचोली ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि संस्था शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारियों के प्रति भी निरंतर कार्य करती रहेगी।कार्यक्रम के अंत में सभी ने पौधारोपण कर धरती को हराभरा बनाने और “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न