The Chanakya TV Rajasthan

Tonk // अशोक गांधी बने टोंक प्रदेश जनगणना संयोजक, विजयवर्गीय समाज ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Tonk // अशोक गांधी बने टोंक प्रदेश जनगणना संयोजक

Tonk
Tonk

Tonk – अखिल भारतीय विजयवर्गीय वैश्य महासभा टोंक प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बलदेव विजयवर्गीय (पीपलू वाले) ने संगठन की जनगणना एवं सदस्यता अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से अशोक गांधी को टोंक प्रदेश जनगणना संयोजक नियुक्त किया है। अशोक गांधी टोंक प्रदेश के अंतर्गत आने वाले टोंक, सवाई माधोपुर एवं करौली जिलों की सभी स्थानीय सभाओं में चल रहे विजयवर्गीय समाज के जनगणना एवं सदस्यता अभियान का समन्वय करेंगे तथा अभियान को निर्धारित समय सीमा में सफलतापूर्वक पूर्ण कराने हेतु स्थानीय सभा अध्यक्षों एवं कार्यकारिणी के साथ मिलकर कार्य करेंगे। जनगणना में टोंक में रमेश मुल्तानी, देवली दुर्गा लाल ताखोली, टोडारायसिंह में रमेश बासेडा, मालपुरा में रामावतार कापड़ी, पीपलू में बद्री लाल , निवाई में रामदयाल विजय, गंगापुर सिटी में कमलेश विजयवर्गीय, हिंडौन करौली में सुरेंद्र विजय, सवाई माधोपुर में राधेश्याम विजयवर्गीय , खंडार में किशन विजय, दूनी तहसील की कमलेश सरदारपुरा एवं स्थानीय कार्यकारिणी सदस्यों के द्वारा की जाएगी।

Tonk – महामंत्री कमलेश लवादर ने सभी स्थानीय सभा पदाधिकारियों एवं समाज बंधुओं से अपील की है कि वे जनगणना अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें ताकि समाज का अद्यतन एवं सटीक डाटा तैयार कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सके। जनगणना के पश्चात पारिवारिक निदर्शिका प्रकाशित की जाएगी। अशोक गांधी की नियुक्ति पर राष्ट्रीय,प्रदेश एवं स्थानीय पदाधिकारियों एवं समाजजनों माला,साल,दुपट्टा पहना कर उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए अभियान के सफल संचालन की कामना की।।

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version