The Chanakya TV Rajasthan

Tonk // टोंक में नशा मुक्त युवा विकसित भारत-2047 अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन

Tonk // नशा मुक्त युवा, विकसित भारत-2047′ अभियान के तहत टोंक में जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित

Tonk
Tonk

Tonk – युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मय भारत द्वारा संचालित नशा मुक्त युवा विकसित भारत /2047 अभियान के अंतर्गत राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, कोहना, टोंक में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। जिलेभर से आए विद्यालय एवं महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने अपनी सृजनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से नशा मुक्ति का प्रभावशाली संदेश दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. करतार सिंह मीणा, उपनिदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, टोंक ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब देश का युवा नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएगा। उन्होंने युवाओं से स्वयं नशामुक्त रहने तथा अपने परिवार और समाज को भी नशा मुक्त बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सभी प्रतिभागियों एवं जनसमूह को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई। जिला युवा अधिकारी संतोष चौहान ने अतिथियों, निर्णायक मंडल, शिक्षकों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत /2047 की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्होंने युवाओं से अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्र निर्माण का माध्यम बनाने का आह्वान किया।

Tonk

Tonk – प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने लोकगीत (गायन), नृत्य, माइम/नुक्कड़ नाटक, शॉर्ट फिल्म/रील, चित्रकला, वाद-विवाद, स्लोगन लेखन तथा स्लैम पोएट्री सहित आठ विधाओं में उत्साह पूर्वक भाग लिया। प्रत्येक प्रस्तुति में नशे के दुष्परिणामों, स्वस्थ जीवनशैली, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा विकसित भारत के संकल्प को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। निर्णायक मंडल ने निर्धारित मानकों के आधार पर प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन कर विजेताओं का चयन किया। प्रत्येक विधा के प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में टोंक जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम का मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन लेखा एवं कार्यक्रम सहायक रोहिल कट्टा ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मय भारत स्वयंसेवकों, निर्णायक मंडल, शिक्षकों, शिक्षण संस्थानों का उल्लेखनीय योगदान रहा।

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version