The Chanakya TV Rajasthan

Tonk // टोंक में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक, निकाय चुनाव को लेकर बनाई रणनीति

Tonk // निकाय चुनाव से पहले भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बड़ी बैठक, मुस्लिम बाहुल्य वार्डों पर फोकस

Tonk
Tonk

Tonk – मोर्चे की बैठक में जिला प्रभारी मोहम्मद सईद ने सभी मोर्चा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की आने वाले नगर निकाय चुनाव में मुस्लिम बाहुल्य वार्डो से अधिक से अधिक अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं की भागीदारी हो साथ ही नगर निकाय चुनाव और पंचायत समिति चुनाव में अल्पसंख्यक कार्य कर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा बूथों पर भाजपा के पक्ष में मतदान किया जाए। भाजपा प्रदेश पूर्व मंत्री मोहम्मद विकार खान ने सभी मोर्चा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की टोंक नगर परिषद में लगभग 25 से 30 वार्ड मुस्लिम बाहुल्य हैं जिसमे अधिक से अधिक अल्पसंख्यकों को भाजपा से टिकट दिलाई जाए और आमजन से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करें और लोगों को बताएं कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में और प्रदेश में मौजूदा सरकार वर्तमान में अल्पसंख्यक समुदाय के लिए भिन्न-भिन्न योजनाएं ला रही है और उनका लाभ दे रही है और किसी प्रकार से कोई भेदभाव नहीं कर रही।

Tonk

Tonk – भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता लियाकत अली कायमखानी ने सभी मोर्चा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि कितने समय से वह पार्टी की सेवा कर रहे हैं और पार्टी में किस प्रकार मान और सम्मान दिया। बैठक का संचालन अब्दुल रज़्ज़ाक़ द्वारा किया गया अंत में विधानसभा विस्तारक लेखराज ने मोर्चा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया एवं चुनावी रणनीति बनाने पर जोर दिया। बैठक के बाद में जिला महामंत्री नावेद खान द्वारा सभी कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित अतिथियों का धन्यवाद अर्पित किया।इस अवसर पर बैठक में रफीक अब्बासी, शादाब खान, तौसीफ खान, इमरान नद्दाफी, मोहसिन खान, हसीन खान एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।यह जानकारी नावेद खान जिला महामंत्री भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा टोंक ने दी।

टोंक से अशोक शर्मा की ‌ रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version