Tonk // टोंक में करदाताओं की कार्यशाला, ITMS ई-टैक्स ऑफिसर पोर्टल की दी जानकारी

Tonk – वाणिज्यिक कर विभाग टोंक की ओर से आईटीएमएस (ई टैक्स ऑफिसर) पोर्टल के बारे में करदाताओं को जानकारी देने के लिए लिए शनिवार को कार्यशाला का आयोजन कार्यालय के सभागार में किया गया। आईटीएमएस वाणिज्यिक कर विभाग राजस्थान का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित स्वःकर निर्धारण का नवाचार हैं। जिसका उद्देश्य करदाता की टैक्स अनुपालना को आसान बनाना हैं। ई-टैक्स ऑफिसर मॉड्यूल द्वारा करदाताओं के रिटर्न, नोटिस, रिफण्ड, रिप्स, ई-वे बिल तथा मांग आदेश पत्र आदि सूचनाएं समग्र रूप से एक मॉड्यूल पर उपलब्ध हो सकेंगी।
Tonk – साथ ही इस मॉड्यूल के द्वारा करदाता की टैक्स अनुपालना रेटिंग का भी आकलन हो जायेगा। समय-समय पर अलर्ट के माध्यम से करदाताओं को सतर्क किया जायेगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं चैट- बॉट के माध्यम से करदाता अपनी समस्याओं और शंकाओं का त्वरित समाधान प्राप्त कर सकेंगे। कार्यशाला में ई- टैक्स ऑफिसर पोर्टल के संबंध में विभाग की ओर से उपायुक्त- जीएसटी रामघणी वैष्णव, सहायक आयुक्त देशराज मीणा, योगेश कुमार जैन, राज्य कर अधिकारी अनिल कुमार सांवरिया ने जानकारी दी । कार्यशाला में वृत्त टोंक के करदाताओं ने भाग लिया ।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न