The Chanakya TV Rajasthan

Tonk // शिव महापुराण कथा में धूमधाम से मनाया गणेश जन्मोत्सव, शिव-पार्वती संग सजी जीवंत झांकी

Tonk // टोंक में शिव महापुराण कथा के दौरान धूमधाम से मना गणेश जन्मोत्सव, शिव-पार्वती और गणेश की सजी जीवंत झांकी

Tonk
Tonk

Tonk – भगवान के चाहने वालों एवं भक्ति करने वालों के चेहरे चमक जाते हैं: पुरुषोत्तम शरण जी महाराजशिव के परिवार जैसा अपना परिवार बनाए शिव महापुराण कथा में धूमधाम से मनाया गणेश जन्मोत्सव सजी शिव-पार्वती और गणेश जी की संजीव झांकी टोंक । प्राचीन एवं चमत्कारिक स्वयंसिद्ध पीठ श्री महादेवाली मंदिर में चल रही श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा में भक्ति और उल्लास का माहौल रहा। कथा के अंतर्गत गणेश जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समिति के महामंत्री अभिषेक कुमार शर्मा ने बताया कि श्री मंदिर श्री महादेव जी विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ के अवसर पर आयोजित गणेश जन्मोत्सव में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। कथा वाचक पुरुषोत्तम शरण जी महाराज ने कहा कि भगवान के चाहने वालों एवं भक्ति करने वालों के चेहरे चमक जाते हैं । भगवान की कथा सुनने वालों की आत्मा भक्ति से तृप्त हो जाती है। मंदिर जाना हमारी पहली भक्ति है, सत्संग से ही प्रभु भक्ति का प्रेम मिलता है। शिव के परिवार जैसा अपना परिवार बनाइए। तनाव से मुक्त है और घर परिवार सत्संग में प्रसन्न रहिए। कथा के दौरान भजन भोला भांग तिहारी भजन पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया । कथावाचक पुरुषोत्तम शरण जी महाराज ने गणेश जन्म की कथा का वर्णन करते हुए कहा कि कैसे माता पार्वती ने अपने उबटन से गणेश जी को उत्पन्न किया और भगवान शिव ने उन्हें अपना पुत्र स्वीकार किया। कथा स्थल पर शिव-पार्वती और गणेश जी की संजीव झांकी सजाई गई। झांकी में कलाकारों ने शिव, पार्वती और बाल गणेश का जीवंत रूप धारण किया। झांकी को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

Tonk

Tonk – सभी ने परिवार सहित दर्शन कर आशीर्वाद लिया और पुष्प वर्षा की। बच्चे विशेष रूप से बाल गणेश की झांकी देखकर प्रसन्न हुए। मंदिर में गणेश जी की महाआरती की गई। भजन मंडली ने गणेश जी का जन्म हुआ जैसे भजनों से माहौल भक्तिमय कर दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रसादी का वितरण किया गया। कथा से पूर्व प्रातःकाल नित्य पूजा विधिवत आचार्य पं. मोहन जी महाराज के सानिध्य में पं. घनश्याम शर्मा, लोकेश शर्मा, पं भुवनेश डोडवाडी ने कथा के प्रधान यजमान श्रीमती सुमन ओमप्रकाश शर्मा शिवाजी नगर कम्पू वाले, श्रीमहामृत्युंजय अनुष्ठान सवालक्ष जाप के मुख्य यजमान ओमप्रकाश साहू, श्रीराम चरित मानस के मुख्य यजमान पवन गर्ग, नित्य सुंदरकांड के यजमान जगदीश सैनी ने अनुष्ठान की पूजा अर्चना की । इस मौके पर समिति के अध्यक्ष दिनेश चौरासिया, अभिषेक कुमार शर्मा, पूरण सैनी, बृजलाल शर्मा बीकानेर, घासी लाल शर्मा माधोराजपूरा, प्रेम शंकर शर्मा, रामेश्वर शर्मा , बाबूलाल शर्मा, भंवर लाल सैनी, हरिराम सैनी, सूरज साहू, कोषाध्यक्ष रामवतार साहू, मंत्री पवन शर्मा, संयोजक रामबाबू गोयल, सह संयोजक विकास वशिष्ठ, प्रवक्ता श्याम शर्मा पत्रकार, पप्पू गोयल, अरविंद विजय सीए, बृजमोहन शर्मा एडवोकेट, सुरेश जाजू, हरवंश शर्मा, मुरलीधर सैनी, दिनेश शेखावाटिया, अशोक शर्मा, रामकरण चौधरी, रामनिवास मीणा, रामस्वरूप चौधरी, एडवोकेट मनोज, रविप्रकाश विजय, हरवंश शर्मा , नयन कवंर , रामबाबू नामा, पप्पु गोयल, सुरेश शर्मा ठेकेदार, सुरेश जाजू, ताराचंद यादव, नंदबिहारी खंडेलवाल, बाबूलाल अमीन, राजेश बंसल , रामनिवास मीणा, रामस्वरूप चौधरी आदि मौजूद थे।

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

Exit mobile version