Tonk // बनेठा के महावीर प्रसाद ने अपनाया संयम मार्ग, बने क्षुल्लक उदित सागर जी

Tonk
Tonk – वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री 108 वर्धमान सागर महाराज के पावन सानिध्य एवं मंगल आशीर्वाद में सीकर में आयोजित भव्य जैनेश्वरी दीक्षा समारोह में बनेठा के गौरव एवं निवासी महावीर प्रसाद जैन ने सांसारिक जीवन का त्याग कर संयम एवं साधना के पथ पर कदम बढ़ाया। दीक्षा के पश्चात उनका नामकरण क्षुल्लक उदित सागर जी के रूप में किया गया, जैनेश्वरी दीक्षा का यह पावन अवसर धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। दीक्षा ग्रहण करते हुए महावीर प्रसाद ने सांसारिक मोह-माया से विरक्त होकर आत्मकल्याण एवं मोक्षमार्ग की ओर अपना जीवन समर्पित किया। आचार्य श्री 108 वर्धमान सागर महाराज के सानिध्य में हुए इस पावन संस्कार के साक्षी बने श्रद्धालुओं ने नवदीक्षित क्षुल्लक उदित सागर जी के प्रति मंगलकामनाएं व्यक्त कीं, टोंक समाज के प्रवक्ता पवन कंटान और लोकेश जैन कंसल बनेठा ने बताया कि बनेठा कस्बे के महावीर प्रसाद जैन का सीकर में आयोजित जैनेश्वरी दीक्षा समारोह में दीक्षा के उपरांत नामकरण कर क्षुल्लक उदित सागर जी रखा गया है। उनके दीक्षा ग्रहण करने से बनेठा सहित संपूर्ण टोंक दिगंबर जैन समाज में हर्ष एवं आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण है, उन्होंने कहा कि सांसारिक जीवन का त्याग कर संयम मार्ग को अपनाना अत्यंत पुण्य एवं गौरव का विषय है। क्षुल्लक उदित सागर जी का यह त्याग युवाओं एवं समाज के लिए भी प्रेरणादायी है। समाजजनों ने नवदीक्षित क्षुल्लक श्री के उत्तम स्वास्थ्य, निरंतर साधना एवं आत्मकल्याण की मंगल भावना व्यक्त की, इस अवसर पर टोंक, बनेठा सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं एवं समाजबंधुओं ने दीक्षा समारोह में सहभागिता कर नवदीक्षित क्षुल्लक उदित सागर जी का मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
http://thechanakyatvrajasthan.com
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन
टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न