The Chanakya TV Rajasthan

Tonk // टोंक में हिट एंड रन मामलों व गरीब बंदियों को सहायता योजना पर अहम बैठक

Tonk // टोंक में हिट एंड रन पीड़ितों के मुआवजे और गरीब बंदियों को वित्तीय सहायता पर बैठक सम्पन्न

Tonk

Tonk

Tonk- हिट एंड रन मोटर दुर्घटनाओं के मामलों में मुआवजा देने हेतु मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न
टोंक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टोंक के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश दिनेश कुमार जलुथरिया ने बताया कि शुक्रवार को हिट एण्ड रन मोटर दुर्घटनाओं के मामलों में मुआवजा देने हेतु मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक वैकल्पिक विवाद निस्तारण केन्द्र टोंक में आयोजित की गई। कमेटी द्वारा जिले के प्राप्त कुल तीन प्रकरणों पर चर्चा की गई। इसी के साथ ही शुक्रवार को सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन प्रकरण Satender Kumar Antil v. CBI & Anr में पारित आदेशों की पालना में केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजना गरीब बंदियों को वित्तीय सहायता Implementation of the scheme for support to poor prisoners के सफल क्रियान्वयन एवं सुचारू संचालन के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टोंक के सचिव दिनेश कुमार जलुथरिया द्वारा जिला स्तरीय एम्पावर्ड कमेटी का आयोजन किया गया।जिसमें गरीब बंदियों को वित्तीय सहायता योजना के संबंध में जारी मानक संचालन प्रक्रिया के तहत उन बंदियों के प्रकरणों को कमेटी के समक्ष रखा गया जो न्यायालय से जमानत स्वीकार होने के पश्चात् भी जमानत मुचलके पेश करने मे असमर्थ होने के लम्बे समय से जेल मे बंद है। बैठक के दौरान कमेटी के सदस्यगण मनोज फौजदार वरिष्ठ सिविल एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट टोंक, देवेन्द्र सिंह चौहान सहायक कलेक्टर टोंक, रतनलाल भार्गव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसपी ऑफिस टोंक , जयवर्धन सिंह, जेल अधीक्षक टोंक, रमेश शर्मा, चीफ एलएडीसीएस टोंक उक्त योजना के वास्तविक पात्र होने के सम्बन्ध मे चर्चा एवं जांच की गई। टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

http://thechanakyatvrajasthan.com

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

सोजत सिटी// क्रान्तिकारी चंद्रशेखर आज़ाद को ‘राष्ट्र रत्न’ देने की मांग, सोजत में सौंपा ज्ञापन

टोंक// इलियास नकवी मेमोरियल टेनिस प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

 

Exit mobile version