The Chanakya TV Rajasthan

Tonk // त्योहारी सीजन में मिलावट पर वार, पीपलू में बेसन लड्डू, मावा मिठाई और खोया के सैंपल लिए

Tonk // त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, पीपलू में मिठाई-मावा और खोया के सैंपल लिए

Tonk
Tonk

Tonk – आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण के निर्देशानुसार त्योहारी सीजन को देखते हुए आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने तथा मिलावट के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “शुद्ध आहार–मिलावट पर वार” के तहत टोंक जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सघन निरीक्षण एवं नमूना संग्रह की कार्रवाई की गई। अभियान के तहत मैसर्स रिद्धि सिद्धि जोधपुर मिष्ठान भंडार से मावा निर्मित मिठाई (बर्फी )एवं श्री जी स्वीट कॉर्नर एंड मावा भंडार से बेसन के लडडू बस स्टैंड पीपलू व गुरु कृपा मावा एंड मिष्ठान भंडार से खोया का नमूना लिया गया, जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा | कार्रवाई के दौरान तिलक वर्मा एवं होमगार्ड कालूराम गुर्जर,वाहन चालक जितेंद्र बेरवा उपस्थित रहे।

Tonk

Tonk – खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. मदन लाल गुर्जर ने बताया कि त्योहारी सीजन में मिलावट की रोकथाम के लिए जिलेभर में खाद्य प्रतिष्ठानों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है तथा जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शैलेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि त्योहारी सीजन में आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। मिलावट एवं अवधिपार खाद्य पदार्थों की बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

टोंक से अशोक शर्मा ‌की की ‌ रिपोर्ट

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

टोंक// अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में छठा मासिक जागरण का आयोजन

कवाई// देवधाम में 56 लाख की पेयजल टंकी श्रद्धालुओं को समर्पित, विधायक राधेश्याम बैरवा ने किया शुभारंभ

Exit mobile version