Tonk // टोंक में निकली बाइक रैली, निकाय चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान का दिया संदेश

Tonk – नगर निकाय आम चुनाव 2026 मोटरबाइक रैली निकाल कर दिया मतदाता जागरूकता का संदेश टोंक, 27 अगस्त। नगर निकाय आम चुनाव 2026 को लेकर जिला प्रशासन द्वारा मतदाताओं को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर से अरबी फारसी शोध संस्थान तक मोटर बाइक रैली निकालकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। मतदाता जागरूकता रैली को उप जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार मीणा एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश कुमार मीणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
Tonk – जिला स्तरीय मोटर बाइक रैली कलेक्ट्रेट कार्यालय,पटेल सर्कल, कोठी नातमाम,रोडवेज डिपो,बड़ा कुआं,घंटाघर पुलिस लाइन, बस स्टैंड होते हुए एपीआरआई पर पहुंची। जहां स्वीप कोऑर्डिनेटर राजू लाल शर्मा ने मतदान में शत प्रतिशत भागीदारी की शपथ दिलाई। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61591608698410