Tonk // टोंक BJP कार्यालय में सुनी PM मोदी की ‘मन की बात’, नशामुक्त भारत और महिला सशक्तिकरण पर जोर
Chanakya@123
Tonk // टोंक में BJP कार्यकर्ताओं ने सुनी PM मोदी की ‘मन की बात’, नशामुक्त भारत का दिया संदेश
Tonk – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 137वें संस्करण में देशवासियों के साथ “मन की बात” की।कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने पदाधिकारियों के साथ भाजपा कार्यालय पर सुना। मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ तेजी से बढ़ रहा है।नशा मुक्त भारत के लिए पहल जरूरी है और हम ड्रग्स फ्री इंडिया की तरफ बढ़ रहे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया के यंग क्रिएटर्स से नशा मुक्त भारत अभियान पर कंटेंट बनाने की अपील की।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने “मन की बात” कार्यक्रम में कहा कि हर घर तिरंगा अभियान से देश में तिरंगा से जुड़ी भावनाएं प्रबल हुई हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कहा कि आज बेटियों के सपने की उड़ान अंतरिक्ष तक पहुंच रही है, स्वनिधि योजनाओं से देश की महिलाएं सशक्त हो रही हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के प्रगतिशील किसान खेती में नए-नए प्रयोग कर रहे हैं, किसान एवोकार्डो की खेती को कमाई का जरिया बना रहे हैं कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने प्रख्यात अभिनेता उत्तम कुमार की जन्म शताब्दी वर्ष पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. Tonk – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’कार्यक्रम में आगे कहा कि देश में हो रहे अद्भुत और नव प्रयोगों-प्रयासों को मंच देने का माध्यम है. उन्होंने आनेवाले दिनों में मनाई जाने वाली जन्माष्टमी, विश्वकर्मा पूजा पर शिल्पकारों को सम्मानित करने का आह्वान किया।भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि जो लोग पीएम मोदी की मन की बात नहीं सुनते हैं, उन्हें भी मन की बात कार्यक्रम जरूर सुनना चाहिए।इस अवसर पर इस अवसर पर जिला प्रभारी रामानंद गुर्जर, पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन,जिला महामंत्री प्रभु बाड़ोलिया, शर्मा, उपाध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी, राजेंद्र सैनी, मंत्री नीलिमा आमेरा, बीना छामुनिया, पूर्व उपाध्यक्ष हंसराज धाकड़ ,निकाय प्रभारी मनोज चौधरी दिनेश दादिया, देवेंद्र राठौर, प्रदीप मोरन, रतन तिवारी, महेंद्र खंडेला, संजीव भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष नंदलाल चौधरी, विष्णु चावला , प्रवक्ता विजय मालवानी राम अवतार धाबाई,मीडिया प्रभारी कमलेश यादव, सोशल मीडिया प्रभारी गणेश सैनी, सहित पार्टी कार्यकर्ता .