The Chanakya TV Rajasthan

tonk // भाजपा की सूची के बिना ही दिग्गजों ने भरे नामांकन, टोंक में बगावत ने बढ़ाई पार्टी की मुश्किलें

tonk // भाजपा की अधिकृत प्रत्याशियों की सूची नहीं हुई जारी

tonk

tonk-भाजपा की तरफ से सोमवार को नामांकन की आखिरी तारीख को वार्ड 23 से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम लाल जैन की पुत्र वधू आशा जैन ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। जिसके साथ पूर्व जिला प्रमुख सरोज बंसल, सुनील जैन आदि थे। इस वार्ड से नगर परिषद टोंक की पूर्व सभापति लक्ष्मी देवी जैन का टिकट काट करके आशा जैन को प्रत्याशी बनाया है। वहीं शैलेंद्र कुमार जैन ने वार्ड 34से अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया है। वहीं भाजपा से वार्ड 49से संगीता, 53 से बादल साहू, 50 से मुजाहिद अजीज ने अपना नामजदगी का पर्चा भरा है। साथ ही वार्ड 55 से बीना छामुनियां, 56से जयंत सिंधी के अलावा अन्य वार्डों से कई दिग्गजों जिसमें ओमप्रकाश पांडे आदि ने नामांकन दाखिल किया है। भाजपा की तरफ से देर रात तक कोई पार्टी की अधिकृत प्रत्याशियों की सूची उपलब्ध नहीं कराई गई।इतना ही नहीं भाजपा से कई सक्रिय कार्यकर्ताओं को टिकट नहीं मिलने से नाराजगी व्याप्त है जिन्होंने भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव मैदान में ताल ठोक दी है।भाजपा को इस चुनाव में बागियों से नुकसान उठाना पड़ सकता है। चुनाव में उम्मीदवारों की तस्वीर तो निषम्म वापसी के बाद ही साफ हो पाएगी कि भाजपा अपने नाराज कार्यकर्ताओं को कितना मना पाएगी।

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

http://thechanakyatvrajasthan.com

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

टोंक// अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में छठा मासिक जागरण का आयोजन

कवाई// देवधाम में 56 लाख की पेयजल टंकी श्रद्धालुओं को समर्पित, विधायक राधेश्याम बैरवा ने किया शुभारंभ

Exit mobile version