TONK // विश्व दिव्यांग दिवस पर आदर्श दिव्यांग विशेष आवासीय विद्यालय, टोंक में भव्य रैली निकाली

टोंक जिले भर में विश्व दिव्यांग दिवस मनाया गया। ज़िला मुख्यालय पर विश्व दिव्यांग दिवस पर आदर्श दिव्यांग विशेष आवासीय विद्यालय, टोंक में भव्य रैली निकाली गई। मुख्य अतिथि वृताधिकारी टोंक श्री मृत्युंजय मिश्रा और डॉ योगेश अग्रवाल ने रैली को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। रैली गांधी मैदान से शुरू होकर नेहरू गार्डन तक गई।
इस अवसर पर सहायक यातायात प्रभारी भैरू राम चौधरी ने कार्यक्रम का समापन किया। इस रैली में दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। इस अवसर पर स्लोगन की गूंज रही। दिव्यांगों की जिंदगी को बचाओ, उनके संग जीवन बिताओ।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट