TONK // अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन का ऐतिहासिक कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया

TONK – टोंक अग्रवाल धर्मशाला में राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन का ऐतिहासिक कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया अध्यक्ष, रेल लाओ संघर्ष समिति, कार्यक्रम आयोजक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अकबर खान ने बताया है की कार्यक्रम में चीफ गेस्ट महाअधिवक्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष एस एस तोमर, अध्यक्षता टोंक नगर सेट मोईन निजाम साहब ने की विशिष्ट अतिथि बैरवा महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदयाल बाडोदिया, चाकसु पूर्व चेयरमैन अब्दुल हमीद खोखर, पूर्व उप सभापति सलीमउद्दीन खांन साहब, निदेशक केआर खान साहब, प्रदेशाध्यक्ष शिवराज सिंह शक्तावत, महिला प्रदेशाध्यक्ष निलिमा सिंह आमेरा,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश आमला,
जिला अध्यक्ष डॉ सिताराम विजयवर्गीय,बहादुर सिंह , सहित पंजाब हरियाणा, दिल्ली प्रदेश भर से पदाधिकारी कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित हुए कार्यक्रम में मानव के हितों के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले 51 प्रतिभावों को मोमेंटो एंव प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया,

राष्ट्रीय अध्यक्ष एस एस तोमर साहब ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मानवाधिकार एसोसिएशन अवाम के हितों के न्याय की लड़ाई लड़ रहा है जब जब मानव के हितों का उल्लंघन हुआ है मानवाधिकार एसोसिएशन ने तत्परता से न्याय के लिए आवाज उठाई है सम्मेलन में पधारें अतिथियों का मोमेंटो माला साफा पहनाकर सम्मान किया गया एंव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अकबर खान ने अपने संबोधन में कहा की अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन हमेशा अवाम के हितों की रक्षा के 24 घंटे तत्पर रहा है जहा भी मानवता के संघर्ष के लिए ज़रूरत पड़ी है
मानवाधिकार एसोसिएशन हमेशा तत्पर रहा है इस अवसर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस का केक भी कट कर खुशी का इज़हार किया गया मंच संचालन राष्ट्रीय कवि प्रदीप पंवार, राष्ट्रीय शायर ज़िया टोंकी ने किया।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
RAJSAMAND// “स्मार्ट गाय के साथ स्मार्ट प्रशिक्षण” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित