TONK // विद्यार्थियों के भ्रमण करने से उनका सर्वांगीण विकास हो होता

टोंक भारतीय जनता पार्टी मेहंदवास मंडल अध्यक्ष नन्दलाल छान ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छान के छात्र-छात्राओं के द्वारा व्यावसायिक भ्रमण कैंप को व्यावसायिक शिक्षा दल प्रभारी रतिराम जाट के नेतृत्व में कोटा के लिए दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष नन्दलाल छान ने कहा कि विद्यार्थियों के भ्रमण करने से उनका सर्वांगीण विकास हो होता है।उन्होंने कहा कि छात्र छात्राएं भ्रमण करेंगे तो उन्हें ये अनुभव होगा कि तकनीक के क्षेत्र में आज का नया भारत कितना आगे बढ़ चुका है।
उन्होंने कहा कि किताबों से मिली शिक्षा महत्वपूर्ण है, लेकिन प्रत्यक्ष अनुभव से समझ और दृष्टिकोण में काफी वृद्धि होती है,भ्रमण का एक बड़ा लाभ ये होगा कि छात्र-छात्राओं में टीम वर्क, सामाजिक कौशल और आत्मविश्वास का विकास होगा।इस अवसर पर शंकर पटेल, शिवजीराम जाट,किशन बलाई सहित अन्य मौजूद रहे।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
TONK// जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण