TONK // महादेव मंदिर से विधिवत पूजा अर्चना कर रवाना किया

TONK – टोंक भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा सरकार के ऐतिहासिक एवं जनकल्याणकारी दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में टोंक विधानसभा के विकास रथ का श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल के मंशापूर्ण महादेव मंदिर से विधिवत पूजा अर्चना कर रवाना किया। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि यह रथ टोंक विधानसभा में भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता, पारदर्शिता और विकास के संकल्प का संदेश जन-जन तक पहुंचाएंगे।इस रथ के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुँचाई जाएगी।
यह रथ यात्रा 13 दिसंबर से 26 दिसंबर तक चलने वाले कार्यक्रमों का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य गांव-गांव ढाणी ढाणी जाकर सरकार की उपलब्धियो से अवगत कराना है।इस अवसर पर सुशासन पखवाड़ा के टोंक विधानसभा प्रभारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष सवाईमाधोपुर प्रेमप्रकाश शर्मा, जिला सहसंयोजक राजेश मंगल,विधानसभा संयोजक शैलेंद्र चौधरी सहसंयोजक प्रधान काबरा, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सैनी, जिला मंत्री तरुण टिक्कीवाल,नीलिमा आमेरा, हरिराम यादव, रामकिशन गुर्जर, मण्डल अध्यक्ष भगवानदास सैनी, मण्डल महामंत्री महावीर शर्मा,राजू माहेश्वरी, पंकज सैनी , देवराज गुर्जर ,कैलाश विजयवर्गीय, हसीन खान,सहित पार्टी कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।।
https://www.facebook.com/people/The-Chanakya-Tv-Rajasthan/61580815528140/
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
RAJSAMAND// “स्मार्ट गाय के साथ स्मार्ट प्रशिक्षण” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित