TONK // टोंक में महिला सम्मेलन: 91 लाख पेंशनधारियों सहित लाखों लाभार्थियों को डीबीटी का लाभ

TONK- टोंक राज्य सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नव उत्थान-नई पहचान-बढ़ता राजस्थान-हमारा राजस्थान कार्यक्रमों की श्रृंखला में शुक्रवार को जिला स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन जिला परिषद सभागार में किया गया।
TONK – इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के धौलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम से माननीय मुख्यमंत्री द्वारा डीबीटी के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 91 लाख पेंशनधारियों को लगभग 1100 करोड़ रुपये, पालनहार योजना के तहत 5.95 लाख लाभार्थियों को 103 करोड़ रुपये, मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना के तहत 5 हजार विद्यार्थियों को 2.5 करोड़ रुपये, पूर्व मैट्रिक छात्रवृति योजना के तहत 1.55 लाख छात्रों को 15 करोड़ रुपये तथा 5000 लखपति दीदियों को 100 करोड़ की ऋण सहायता व टेबलेट वितरण किया गया। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं की महिला लाभार्थियों व छात्राओं, राजीविका की लखपति दीदियों ने राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।
TONK – जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलेक्टर ने कहा कि राजीविका में स्वंय सहायता समूह की महिलाएं ग्रामीण भारत के महिला सशक्तिकरण का आधार है। मुख्यमंत्री लखपति दीदी ऋण योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त किया जा रहा है। महिलाएं राज्य सरकार की इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपने परिवार एवं गांव के विकास में सहयोग दे सकती है।
जिलाध्यक्ष चन्दवीर सिंह चौहान ने कहा कि आज धौलपुर से मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने पेंशन योजना, पालनहार योजना, छात्रवृति योजना एवं राजीविका की स्वंय सहायता समूह की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए डीबीटी के माध्यम से 1320 करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण किया है। साथ ही लखपति दीदीयों, कृषि एवं पशु सखियों को टेबलेट वितरण, उनकी कार्य दक्षता को बढ़ाने में सहायक होगा।
कार्यक्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी परशुराम धानका ने ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। एसीइओ ललित कुमार ने राजीविका द्वारा संचालित कार्यो एवं प्रगति के बारे में बताया। इस दौरान प्रभु बाडोलिया, अंजली गुप्ता, शैलेन्द्र चौधरी, तरुण टिक्कीवाल आदि मौजूद रहें।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
TONK// अतिशय क्षेत्र में आर्यिका श्री वत्सलमति जी पंचतत्व में लीन
TONK// जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण
RAJSAMAND// “स्मार्ट गाय के साथ स्मार्ट प्रशिक्षण” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित